जयपुर-बीकानेर फ्लाइट सेवा फिर शुरू : यात्रियों को राहत, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा
फ्लाइट जयपुर से दोपहर 1:55 बजे रवाना होकर बीकानेर पहुंचेगी
जयपुर-बीकानेर हवाई सेवा फिर शुरू, अलायंस एयर ने नियमित उड़ानें संचालित की। जयपुर से दोपहर 1:55 बजे रवाना, बीकानेर से शाम 4:55 बजे वापसी। सेवा मंगलवार को सप्ताह में एक दिन चलेगी। व्यापार, पर्यटन और प्रशासनिक यात्रा में सुविधा।
जयपुर। राजस्थान के हवाई संपर्क को मजबूत करते हुए जयपुर से बीकानेर के बीच हवाई सेवा एक बार फिर शुरू हो गई है। सरकारी एयरलाइन अलायंस एयर ने इस रूट पर नियमित उड़ान संचालन शुरू कर दिया है, जिससे दोनों शहरों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। नई समय सारिणी के अनुसार, फ्लाइट जयपुर से दोपहर 1:55 बजे रवाना होकर बीकानेर पहुंचेगी। वहीं, वापसी में यह फ्लाइट बीकानेर से शाम 4:55 बजे जयपुर आएगी। फिलहाल यह सेवा सप्ताह में एक दिन, मंगलवार को संचालित की जा रही है। इस सेवा के शुरू होने से व्यापार, पर्यटन और प्रशासनिक आवागमन को गति मिलने की उम्मीद है।
बीकानेर और जयपुर के बीच सड़क और रेल के अलावा अब हवाई विकल्प उपलब्ध होने से यात्रा समय में काफी कमी आएगी। अलायंस एयर लगातार क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर दे रही है। जैसलमेर के बाद अब बीकानेर को भी हवाई नेटवर्क से जोड़ने से राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों को फायदा मिलेगा और पर्यटन को नई उड़ान मिलेगी।

Comment List