मनरेगा में बदलाव के विरोध में शहीद स्मारक पर जयपुर कांग्रेस ने दिया धरना, प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं की अधिकतम भागीदारी

नरेगा श्रमिकों के हितों के साथ कुठाराघात

मनरेगा में बदलाव के विरोध में शहीद स्मारक पर जयपुर कांग्रेस ने दिया धरना, प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं की अधिकतम भागीदारी

मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत सोमवार को जयपुर शहर, जयपुर देहात पूर्व एवं जयपुर देहात पश्चिम कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में शहीद स्मारक पर धरना दिया गया। प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता सहित सामाजिक संगठन प्रतिनिधि और मनरेगा श्रमिक भी मौजूद रहे।

जयपुर। मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत सोमवार को जयपुर शहर, जयपुर देहात पूर्व एवं जयपुर देहात पश्चिम कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में शहीद स्मारक पर धरना दिया गया। प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता सहित सामाजिक संगठन प्रतिनिधि और मनरेगा श्रमिक भी मौजूद रहे। जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा, जयपुर देहात अध्यक्ष गोपाल मीणा ने बताया कि मनरेगा को कमजोर करने की साज़िशों के खिलाफ और काम के अधिकार को सुरक्षित रखने के लिए मनरेगा बचाओ संग्राम के चरणबद्ध आंदोलन के अंतर्गत मनरेगा बचाओ मोर्चा के बैनर तले विशाल धरना आयोजित किया गया है।

सामाजिक संगठनों एवं मनरेगा श्रमिकों के साथ संयुक्त तत्वावधान में आयोजित धरने के माध्यम से सरकार तक अपनी आवाज़ पहुँचाने और मनरेगा को बहाल रखने के लिए मांग रखी गई। प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित हुई। शर्मा ने कहा कि मनरेगा में बदलाव के कारण नरेगा श्रमिकों के हितों के साथ कुठाराघात किया गया है। भाजपा सरकार अपने एजेंडे के तहत गरीब लोगों के अधिकार छीनने में लगी हुई है। यह सरकार गरीब, किसान और मजदूरों को ललकार रही है। कांग्रेस संघर्ष के दम पर मनरेगा के अधिकार नरेगा श्रमिकों को दिलाकर रहेगी। इस लड़ाई को लेकर कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि जब हम साथ होंगे, तभी बदलाव आएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब