जयपुर जिला प्रशासन करेगा माधोराजपुरा स्थित मंदिर श्री खेड़ापति बालाजी का संचालन: जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने प्रबंधन एवं संचालन समिति का किया गठन

प्रशासनिक नियंत्रण: जयपुर का खेड़ापति बालाजी मंदिर अब जिला प्रशासन के अधीन

जयपुर जिला प्रशासन करेगा माधोराजपुरा स्थित मंदिर श्री खेड़ापति बालाजी का संचालन: जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने प्रबंधन एवं संचालन समिति का किया गठन

न्यायालय के आदेशानुसार माधोराजपुरा स्थित श्री खेड़ापति बालाजी मंदिर का प्रबंधन अब जयपुर जिला प्रशासन संभालेगा। कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने मंदिर संचालन हेतु विशेष समिति गठित की है। गलताजी पीठ के प्रशासक के मार्गदर्शन में पूजा-अर्चना और व्यवस्थाएं सुचारू कर दी गई हैं, जिससे मंदिर की संपत्तियों की सुरक्षा और पारदर्शी प्रबंधन सुनिश्चित होगा।

जयपुर। माधोराजपुरा स्थित मंदिर श्री खेड़ापति बालाजी अब जिला प्रशासन जयपुर के अधीन हो गया है। न्यायालय सिविल जज एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, फागी (जयपुर) द्वारा 4 फरवरी 2026 को पारित आदेश की अनुपालना में जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी द्वारा मंदिर तथा उससे संबंधित समस्त संपत्तियों के प्रबंधन एवं संचालन के लिए समिति का गठन किया गया है। मंदिर का संचालन प्रशासक, मंदिर ठिकाना गलताजी द्वारा किया जाएगा।

अतिरिक्त जिला कलक्टर जयपुर चतुर्थ अशीष कुमार ने बताया कि जिला कलक्टर द्वारा गठित समिति की अध्यक्षता उपखण्ड अधिकारी, माधोराजपुरा करेंगे। समिति में तहसीलदार माधोराजपुरा तथा देवस्थान विभाग के निरीक्षक को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।न्यायालय के आदेशानुसार मंदिर श्री खेड़ा हनुमान जी तथा उससे संबंधित समस्त संपत्तियों के प्रबंधन एवं संचालन के लिए प्रशासक, मंदिर ठिकाना गलताजी को अधिकृत किया गया था। इसी क्रम में जिला कलक्टर द्वारा प्रबंधन एवं संचालन समिति का गठन किया गया।

समिति के अध्यक्ष उपखण्ड अधिकारी, माधोराजपुरा द्वारा 16 फरवरी 2026 को मंदिर का प्रबंधन एवं परिसंपत्तियां प्रशासक, मंदिर ठिकाना गलताजी के नियंत्रण में लेते हुए मंदिर के संचालन की व्यवस्था संभाल ली गई है। वर्तमान में मंदिर में विधिवत रूप से पूजा-अर्चना प्रारम्भ कर दी गई है तथा व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत