जयपुर स्थापना दिवस समारोह : सुबह प्रथम पूज्य को निमंत्रण, शाम को कवियों को हंसाया

राज्यपाल सहित कई गणमान्य शामिल हुए 

जयपुर स्थापना दिवस समारोह : सुबह प्रथम पूज्य को निमंत्रण, शाम को कवियों को हंसाया
जयपुर की स्थापना के 300वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर आयोजित स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर बिड़ला ऑडिटोरियम कवि सम्मेलन के दौरान हास्य-व्यंग्य और वीर रस की कविताओं से गूंज उठा।

जयपुर। जयपुर की स्थापना के 300वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर आयोजित स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर बिड़ला ऑडिटोरियम कवि सम्मेलन के दौरान हास्य-व्यंग्य और वीर रस की कविताओं से गूंज उठा। देशभर से आए सात कवियों ने अपनी रचनाओं के जरिए सामाजिक सरोकारों, देशभक्ति और समसामयिक मुद्दों पर श्रोताओं का ध्यान खींचा। कार्यक्रम में उदयपुर के कवि राव अजातशत्रु ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा मैं एक संस्कारी परिवार से हूं। बचपन से अपनी मां की गोद में बैठकर खाना खाया, लेकिन मेरी मां ने कभी मेरे पापा की गोद में बैठकर खाना नहीं खाया। उनकी इस टिप्पणी पर सभागार में ठहाके गूंज उठे।

मुंबई से पहुंचे हास्य व्यंग्य कवि एहसान कुरैशी ने भी अपने अंदाज से सबका ध्यान खींचा। वे मंच पर पहुंचने से पहले जूते उतारकर और हाथ जोड़कर मंच पर बैठ गए। उनके इस अंदाज ने भी दर्शकों को आकर्षित किया। कवि सम्मेलन की शुरुआत राष्ट्रीय गीत और राष्टÑगान से हुई। इसके बाद राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इन कवियों की रचनाओं ने लुभाया :

कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को खूब हंसाया। चित्तौड़गढ़ की कवयित्री दीपिका माही ने शब्द भवानी मात शारदे, मैं तेरे गुण गाऊंगी सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। 
सम्मेलन में मेरठ के वीर रस के कवि हरिओम पंवार, फरीदाबाद के दिनेश रघुवंशी, कोटा के सुरेश अलबेला, बाराबंकी के प्रियांशु गजेंद्र और उदयपुर के राव अजातशत्रु ने भी काव्य पाठ किया।

Read More रेलवे टीसी के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज : सोशल मीडिया पर हुई पहचान, जानें पूरा मामला  

राज्यपाल सहित कई गणमान्य शामिल हुए :

Read More राजस्थान रोडवेज में इस साल नहीं दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, जून 2027 तक मिलेंगी पहली 50 बसें

इस अवसर पर महापौर सुनील कोठारी ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, वित्त आयोग के चेयरमैन डॉ. अरुण चतुर्वेदी और सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। इससे पूर्व नगर निगम महापौर ने मंगलवार सुबह मोती डूंगरी स्थित श्री गणेश मंदिर में गणेश भगवान को निमंत्रण के साथ शुरू हुआ। इसके बाद दिन में करीब आधा दर्जन स्थानों पर शहनाई वादन किया गया। 

Read More बीजेपी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है : डोटासरा 

Post Comment

Comment List

Latest News

इंदिरा गांधी जयंती: खरगे और सोनिया गांधी ने शक्ति स्थल पर दी श्रद्धांजलि, बोले- भारत की 'लौह महिला' को शत-शत नमन  इंदिरा गांधी जयंती: खरगे और सोनिया गांधी ने शक्ति स्थल पर दी श्रद्धांजलि, बोले- भारत की 'लौह महिला' को शत-शत नमन 
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी...
आईएएस शिखर अग्रवाल के खिलाफ एसीबी की एफआईआर, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब
पुष्कर मेला : संस्कृति, धर्म-अध्यात्म और व्यापार का दुर्लभ संयोग
APEC Summit 2026: ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग के बीच आज होगी त्रिपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर चर्चा संभव
मरुधरा की तकदीर बदलने वाले फैसलों से लेकर सियासी टकराव तक, राजस्थान से रहा इंदिरा गांधी का गहरा नाता
आईपीएल : 10 टीमों ने 1002 करोड़ रुपये किए खर्च; कोहली, रोहित, बुमराह रिटेंशन में सबसे आगे
अखिलेश यादव जी, करा आए बेइज़्ज़ती? गोरखपुर रोड़ शो को लेकर राजभर की अखिलेश को नसीहत, जानें क्या-क्या बोलें