जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट : फ्लाइट की लैंडिंग में तकनीकी चुनौती, दूसरे प्रयास में सुरक्षित उतरी

गो-अराउंड की घटनाएं लगातार सामने आ रही

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट : फ्लाइट की लैंडिंग में तकनीकी चुनौती, दूसरे प्रयास में सुरक्षित उतरी

इंडिगो की एक फ्लाइट को सुबह जयपुर में लैंडिंग के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा। बेंगलुरु से जयपुर आ रही इस फ्लाइट ने सुबह करीब 6:30 बजे जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए अप्रोच किया। इस दौरान पायलट को अनस्टेबल अप्रोच का संकेत मिला, जिसके चलते सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए लैंडिंग रोक दी।

जयपुर। इंडिगो की एक फ्लाइट को सोमवार सुबह जयपुर में लैंडिंग के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा। बेंगलुरु से जयपुर आ रही इस फ्लाइट ने सुबह करीब 6:30 बजे जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए अप्रोच किया। इस दौरान पायलट को अनस्टेबल अप्रोच का संकेत मिला, जिसके चलते सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए लैंडिंग रोक दी गई। रनवे टचडाउन से ठीक पहले पायलट ने विमान को गो-अराउंड कराया और दोबारा उड़ान भरी।

इसके बाद स्थिति का पुनः आकलन किया गया और सभी मानकों के अनुकूल पाए जाने पर सुबह 6:43 बजे दूसरे प्रयास में फ्लाइट को सुरक्षित लैंड करा दिया गया। विमान में सवार यात्रियों और क्रू मेंबर्स सभी सुरक्षित रहे। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, अनस्टेबल अप्रोच की स्थिति में गो-अराउंड एक मानक और एहतियाती प्रक्रिया है, जिससे किसी भी संभावित जोखिम से बचा जा सके। उल्लेखनीय है कि जयपुर एयरपोर्ट पर हाल के दिनों में गो-अराउंड की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे रनवे ऑपरेशन और मौसमीय परिस्थितियों पर ध्यान देने की जरूरत महसूस की जा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग