तकनीकी खराबी के चलते जयपुर-कुल्लू फ्लाइट रद्द, यात्रियों ने किया हंगामा

जयपुर-कुल्लू फ्लाइट रद्द

तकनीकी खराबी के चलते जयपुर-कुल्लू फ्लाइट रद्द, यात्रियों ने किया हंगामा
अलायंस एयर की जयपुर से कुल्लू जाने वाली फ्लाइट मंगलवार को तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दी गई। दिल्ली में खराबी आने के बाद एहतियात के तौर पर उड़ान रोकी गई। बोर्डिंग के बाद अचानक फ्लाइट कैंसिल होने से 42 यात्रियों को भारी परेशानी हुई, जिससे नाराज होकर उन्होंने एयरपोर्ट पर हंगामा किया।

जयपुर। अलायंस एयर की जयपुर से कुल्लू जाने वाली फ्लाइट मंगलवार को तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दी गई। इससे जयपुर से कुल्लू जाने और कुल्लू से जयपुर आने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार यह विमान पहले दिल्ली से जयपुर आता है, लेकिन दिल्ली में ही विमान में तकनीकी खराबी सामने आ गई। इसके बाद एहतियात के तौर पर फ्लाइट संचालन रोक दिया गया। जयपुर एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों को पहले सिक्योरिटी जांच के बाद बोर्डिंग प्रक्रिया पूरी कराई गई, लेकिन बाद में उन्हें फ्लाइट रद्द होने की सूचना दी गई।

अचानक फ्लाइट कैंसिल होने से यात्रियों में नाराजगी फैल गई और कुछ यात्रियों ने एयरलाइन प्रबंधन के खिलाफ हंगामा भी किया। बताया जा रहा है कि जयपुर से कुल्लू जाने वाले करीब 42 यात्री फ्लाइट से यात्रा करने वाले थे। एयरलाइन की ओर से यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था और रिफंड को लेकर जानकारी दी जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां
विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन की सोमवार को होने वाली बैठक में 23 दलों ने भागीदारी की पुष्टि की है।...
शेखावत का राहुल गांधी के बयान पर पलटवार, बोले- पहले संस्कृति का 'स' सीखें कांग्रेस नेता, उसके बाद करे सांस्कृतिक चीजों पर टिप्पणी
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला : खाद्य नमूनों में 22 फीसदी नमूने फेल, बोले - सफलता के ढिंढोरे पीट रही सरकार
रसोई गैस के दाम बढ़ाकर जनता को लूट रही सरकार : 12 साल में 530 रुपये की वृद्धि, खड़गे बोले- एलपीजी की कीमतों में वृद्धि पर भाजपा नेता चुप
सीएसटी टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : 23 क्विंटल डोडा पोस्त के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 4 करोड़ आंकी कीमत
कनाडा का बड़ा फैसला : टेक्सास में घातक 'स्क्रूवर्म' परजीवी मिलने के बाद मवेशियों के आयात पर लगाया प्रतिबंध, आपदा की घोषणा
दिग्विजय ने मोदी को लिखा पत्र : 9वीं-10वीं में तीसरी भाषा शामिल करने के फैसले पर रोक लगाने की मांग, कहा- यह फैसला अनियोजित और मनमाना