जयपुर-लखनऊ की सुबह की उड़ान बंद, अब दोपहर में ही मिलेगी सीधी फ्लाइट

नेटवर्क और मांग के आधार पर यह बदलाव

जयपुर-लखनऊ की सुबह की उड़ान बंद, अब दोपहर में ही मिलेगी सीधी फ्लाइट
जयपुर से लखनऊ जाने वाले यात्रियों के लिए सुबह की एयर कनेक्टिविटी समाप्त। इंडिगो ने जयपुर एयरपोर्ट से संचालित होने वाली सुबह 8:45 बजे की लखनऊ फ्लाइट का संचालन बंद कर दिया। एयरलाइन के इस फैसले के बाद अब जयपुर से लखनऊ के लिए सुबह के समय कोई सीधी उड़ान उपलब्ध नहीं।

जयपुर। जयपुर से लखनऊ जाने वाले यात्रियों के लिए सुबह की एयर कनेक्टिविटी समाप्त हो गई है। इंडिगो ने जयपुर एयरपोर्ट से संचालित होने वाली सुबह 8:45 बजे की लखनऊ फ्लाइट का संचालन बंद कर दिया है। एयरलाइन के इस फैसले के बाद अब जयपुर से लखनऊ के लिए सुबह के समय कोई सीधी उड़ान उपलब्ध नहीं रहेगी। जानकारी के अनुसार इंडिगो ने हाल ही में जयपुर से नोएडा (जेवर) के लिए दो नई उड़ानें शुरू की हैं। इन्हीं नई सेवाओं के संचालन के लिए लखनऊ रूट की एक फ्लाइट को बंद किया गया है।

इससे विशेष रूप से सुबह यात्रा करने वाले व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और अन्य यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। अब जयपुर से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को केवल दोपहर में संचालित होने वाली फ्लाइट का ही विकल्प मिलेगा। माना जा रहा है कि एयरलाइन ने अपने नेटवर्क और मांग के आधार पर यह बदलाव किया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मोहन यादव पर लगे घोटालों के आरोपों पर भाजपा की चुप्पी आश्चर्यजनक, कांग्रेस ने साधा निशाना मोहन यादव पर लगे घोटालों के आरोपों पर भाजपा की चुप्पी आश्चर्यजनक, कांग्रेस ने साधा निशाना
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पर लगे कथित जमीन घोटाले के आरोपों को गंभीर बताते हुए भाजपा से जवाब...
Gold And Silver : फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव
कतर की मध्यस्थता रंग लाई: दोहा में अमेरिका-ईरान की अप्रत्यक्ष बातचीत बढ़ी आगे, जल्द होगी अगली बैठक
मणिपुर को लेकर राहुल गांधी का केंद्र पर वार, कहा- लोग आज भी हिंसा की कीमत चुका रहे हैं, हजारों परिवार हुए तबाह
राजस्थान में 7 दिन की देरी से मानसून की एंट्री, 25 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट
डेटा एनालिटिक्स से खुला फर्जी जीएसटी पंजीकरण का खेल, 32 पंजीकरण मिले अवैध
सनसनी खबर: चाय की चुस्की बनी युवक की मौत का कारण, जानें 12वीं के छात्र की चाय ने कैसे ली जान ?