जयपुर मेट्रो फेज-2 को मिली रफ्तार, सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- शहर के विकास का बनेगा ग्रोथ इंजन

संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

जयपुर मेट्रो फेज-2 को मिली रफ्तार, सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- शहर के विकास का बनेगा ग्रोथ इंजन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर मेट्रो परियोजना की प्रगति व विस्तार की समीक्षा कर अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश। मेट्रो फेज-2 को मंजूरी देने पर नरेन्द्र मोदी का आभार जताते हुए इसे शहर के विकास का “ग्रोथ इंजन” बताया।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में जयपुर मेट्रो रेल परियोजना की प्रगति एवं विस्तार को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में मेट्रो परियोजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मेट्रो फेज-2 को मंजूरी देने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना जयपुर शहर के समग्र विकास को गति देने में अहम भूमिका निभाएगी और इसे शहर काग्रोथ इंजनसाबित करेगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेट्रो परियोजना के कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि आमजन को जल्द से जल्द बेहतर परिवहन सुविधा मिल सके। बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तेलंगाना में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू: एक अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, जानें किन किन दस्तावेजों की पड़ेगी आवश्यकता  तेलंगाना में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू: एक अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, जानें किन किन दस्तावेजों की पड़ेगी आवश्यकता 
तेलंगाना के सीईओ सुदर्शन रेड्डी ने घोषणा की है कि 25 जून से 24 जुलाई 2026 तक मतदाता सूची के...
फ्लैट चोरी का खुलासा : सोनीपत से नकबजनी का आरोपी गिरफ्तार, चांदी के जेवरात बरामद
सेंट जेवियर्स कॉलेज में कूटनीति थीम पर हुआ मॉडल यूनाइटेड नेशंस, महत्वपूर्ण विषयों पर कियाविचार-विमर्श
भारतीय सांस्कृतिक विरासत के लिए बड़ी उपलब्धि, नीदरलैंड लौटाएगा चोल साम्राज्य काल के प्राचीन ताम्रपत्र
नाहरगढ़ थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, CCTV फुटेज से चोर तक पहुंची टीम
नए सिरे से होगा बिजली की जरूरत का आंकलन, राजस्थान में 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीद योजना पर आरईआरसी की रोक
त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी के AC कोच में लगी भीषण आग: यात्रियों में मची अफरा-तफरी ; जानमाल की कोई हानि नहीं, बचाव और राहत कार्य जारी