जयपुर-मस्कट फ्लाइट फिर रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

संचालन कारणों से फ्लाइट कैंसिल

जयपुर-मस्कट फ्लाइट फिर रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
एयरपोर्ट पर उड़ानों के बिगड़े शेड्यूल के बीच बुधवार को सलाम एयर की जयपुर-मस्कट उड़ान रद्द हो गई। फ्लाइट सुबह 5:45 बजे जयपुर से मस्कट रवाना होनी थी, लेकिन संचालन संबंधी कारणों से उड़ान नहीं भर सकी। अचानक फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हुईं और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।

जयपुर। एयरपोर्ट से इन दिनों कई उड़ानों का संचालन तय समय के अनुसार नहीं हो रहा है। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। बुधवार को भी जयपुर से मस्कट जाने वाली फ्लाइट रद्द कर दी गई, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, यह मामला सलाम एयर की जयपुर-मस्कट उड़ान से जुड़ा है।

एयरलाइन की फ्लाइट रोजाना सुबह करीब 5 बजे मस्कट से जयपुर पहुंचती है और इसके बाद सुबह 5:45 बजे जयपुर से मस्कट के लिए रवाना होती है। हालांकि, बुधवार को संचालन संबंधी कारणों के चलते उड़ान का संचालन नहीं हो सका। फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हुईं। एयरपोर्ट प्रशासन और एयरलाइन की ओर से यात्रियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई।

Tags: Flight

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

उद्घाटन के बाद मंडोर अस्पताल पर ताला : स्टाफ और संसाधनों का अभाव, गहलोत बोले- मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ उद्घाटन के बाद मंडोर अस्पताल पर ताला : स्टाफ और संसाधनों का अभाव, गहलोत बोले- मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि जोधपुर के मंडोर जिला अस्पताल के 20 करोड़ की लागत से बने...
निकाय चुनाव की तारीख की घोषणा : आचार संहिता लागू, जानें कब होगा मतदान
वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, साबरमती से कटरा तक चलेगी सीधी ट्रेन
कर्नाटक में फिर उजागर हुई कांग्रेस में नाराजगी : सिद्दारमैया सहित कई वरिष्ठ विधायकों ने सीएलपी की बैठक से बनाई दूरी, असंतोष की अटकलों को मिली हवा
पुलिस महकमे में फेरबदल : 57 ASP और 24 DSP के तबादले, विभाग ने जारी की सूची
जयपुर-मस्कट फ्लाइट फिर रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
भ्रष्टाचार के आरोपों पर उमर की खुली चुनौती : हमारे पास छिपाने को कुछ नहीं, जांच कराएं भाजपा