जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों को दी राहत, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश 

कई परिवादियों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया 

जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों को दी राहत, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश 

पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों की समस्याएं सुनी और मौके पर अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश। आमजन को राहत देने के लिए प्रतिदिन थाना स्तर पर जनसुनवाई की जा रही। शिकायतों में पारिवारिक, जमीनी, अवैध कब्जा, चोरी व मारपीट शामिल।

जयपुर। पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों की समस्याएं सुनी और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश भी दिए।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रथम मनीष अग्रवाल, पुलिस उपायुक्त उत्तर करण शर्मा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त उत्तर द्वितीय बजरंग सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त शास्त्रीनगर एवं कोतवाली व संबंधित एसएचओ और थाने के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
सचिन मित्तल ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान कई परिवादियों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया है। उन्होंने कहा कि आमजन को राहत देने के लिए थाना स्तर में प्रतिदिन जनसुनवाई की जा रही है।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र में आपसी मुकदमें, पारिवारिक विवाद, जमीनी विवाद, मकानों पर कब्जे, अवैध कब्जे, चोरी, मारपीट सहित अन्य शिकायतें प्राप्त हुई। उन्होंने सभी शिकायतों की जांच कर कम से कम समय में निश्चित समयावधि में निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबधित अधिकारियों को परिवादियों की समस्याओं का तुरंत रिस्पॉन्स देने और निस्तारण करने के भी निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान शास्त्रीनगर सर्किल के शास्त्रीनगर विद्याधर नगर एवं भट्टाबस्ती के थानों के साथ कोतवाली सर्किल के कोतवाली,जालूपूरा,संजय सर्किल एवं नाहरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के परिवादियों ने अपनी समस्याएं पुलिस आयुक्त को बताकर समाधान पाया।

Read More स्थापना दिवस और अंबेडकर जयंती पर बीजेपी का मेगा जनसम्पर्क अभियान, 7 से 14 अप्रैल तक प्रदेशभर में कार्यक्रम

जनसुनवाई की खास बात यह रही कि परिवादियों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाता है। समय लगने वाली अन्य समस्याओं के जल्द समाधान के लिए भी निर्देश दिया जाता है।

Read More विद्यालय में पेयजल, बिजली और स्वच्छता में हुआ सुधार

गौरतलब है कि इससे पूर्व पुलिस आयुक्त द्वारा एसीपी कार्यालय झोटवाड़ा, सामुदायिक भवन सांगानेर एवं पुलिस थाना शिप्रापथ में जनसुनवाई कर परिवादियों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जा चुका है।

Read More लावारिस शवों की पुकार, परिजन कहां खो जाते हैं? मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों और दुर्घटनाओं के शिकार लोगों के कारण ऐसे मामले आम

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत