जयपुर पुलिस का सुरक्षा अभियान तेज : 94 संदिग्ध हिरासत में, 20 वाहन जब्त

व्यापक सर्च एवं एरिया डोमिनेशन अभियान

जयपुर पुलिस का सुरक्षा अभियान तेज : 94 संदिग्ध हिरासत में, 20 वाहन जब्त
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के पूर्व जिले में खोह नागोरियान थाना पुलिस ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी, लूट, छीना-झपटी और मारपीट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से व्यापक सर्च एवं एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। अभियान के दौरान आवासन मंडल की गिरनार अपार्टमेंट सोसायटी में बिना किरायानामा और पुलिस सत्यापन के रह रहे 94 संदिग्ध व्यक्तियों को निरोधात्मक कार्रवाई के तहत हिरासत में लेकर पाबंद।

जयपुर। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के पूर्व जिले में खोह नागोरियान थाना पुलिस ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी, लूट, छीना-झपटी और मारपीट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से गुरुवार तड़के व्यापक सर्च एवं एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। अभियान के दौरान आवासन मंडल की गिरनार अपार्टमेंट सोसायटी में बिना किरायानामा और पुलिस सत्यापन के रह रहे 94 संदिग्ध व्यक्तियों को निरोधात्मक कार्रवाई के तहत हिरासत में लेकर पाबंद किया गया। वहीं अवैध एवं बिना नंबर प्लेट के 20 संदिग्ध वाहनों को भी मोटर वाहन अधिनियम सहित अन्य प्रावधानों के तहत जब्त किया गया।

पुलिस आयुक्त जयपुर शहर सचिन मित्तल और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल के सुपरवीजन तथा सहायक पुलिस आयुक्त मालवीय नगर विनोद शर्मा के नेतृत्व में थाना प्रभारी प्रकाशराम ने पुलिस टीम के साथ गुरुवार सुबह पांच बजे से अभियान शुरू किया। इसके लिए थाना स्तर पर 12 टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया। पुलिस के अनुसार गिरनार अपार्टमेंट में दबिश के दौरान बिना किरायानामा और पुलिस सत्यापन के अवैध रूप से रह रहे 94 संदिग्ध व्यक्तियों, जिनमें तीन युवतियां भी शामिल हैं, के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग
राजधानी के कानोता थाना क्षेत्र में परिवहन निरीक्षक के साथ कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आने के...
दूरबीन तकनीक का कमाल, 90 साल की महिला की जटिल दूरबीन सर्जरी सफल
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: प्रदर्शन में भाग लेने दिल्ली आ रहे किसानों को रोका, शंभू बॉर्डर पर हाई अलर्ट
भूकंप से तबाह वेनेज़ुएला के लिए यूएई ने बढ़ाया मदद का हाथ: वेनेज़ुएला भेजी 70 टन राहत सामग्री, मेडिकल और टेंट शिविरों पर नजर
'लॉक अप 2' में अर्जुन कपूर की होस्टिंग ने जीता फैंस का दिल, दर्शकों ने बताया शो का सबसे मनोरंजक सरप्राइज
राजौरी में बड़ा आतंकी मंसूबा नाकाम: स्कूल के पास मिला IED, भारतीय सेना ने किया निष्क्रिय
ईसरदा–रामगढ़ फीडर निर्माण पर आज बैठक, चौथ का बरवाड़ा में भूमि अधिग्रहण से पहले होगी जनसुनवाई