जयपुर रेलवे स्टेशन शीघ्र दिखेगा नए लुक में : द्वितीय प्रवेश पर स्ट्रक्चरल कार्य पूर्ण, फिनिशिंग कार्य प्रगति पर, 108 मीटर एयर कोनकार्स का स्ट्रक्चरल कार्य पूरा

दो नई तीन मंजिला बिल्डिंग का निर्माण

जयपुर रेलवे स्टेशन शीघ्र दिखेगा नए लुक में : द्वितीय प्रवेश पर स्ट्रक्चरल कार्य पूर्ण, फिनिशिंग कार्य प्रगति पर, 108 मीटर एयर कोनकार्स का स्ट्रक्चरल कार्य पूरा
बिल्डिंग में आगमन प्रस्थान लॉबी, वेस्टिबुल, बैगेज स्कैनर के साथ सुरक्षा जांच क्षेत्र, हेल्प डेस्क क्षेत्र, प्रस्थान हॉल, एक्सेस कंट्रोल, प्रतीक्षालय, रिटेल स्टॉल, मॉड्यूलर शौचालय, सीढि़यां, लिफ्ट, एस्केलेटर आदि होंगे।

जयपुर। केन्द्र सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जयपुर जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा के लिए विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ विकास किया जा रहा है। करीब 717 करोड़ की लागत से द्वितीय प्रवेश पर कराए जा रहे कायार्ें का स्ट्रेक्टचर कार्य पूरे हो गए है और फिनिंशिंग के कार्य किए जा रहे हे। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण जयपुर स्टेशन के द्वितीय प्रवेश हसनपुरा साइड में बिल्डिंग, बेसमेंट पार्किग के सभी कार्य फिनिंशंग स्टेज पर चल रहे हैं। स्टेशन पर मुख्य प्रवेश और द्वितीय प्रवेश को आपस में जोड़ने के लिए 108 वाई 95 मीटर का एयर कोनकॉर्स निर्मित किया जा रहा है जिसका स्ट्रक्चरल कार्य पूरा कर लिया गया है और फेब्रिकेशन कार्य किया जा रहा है तथा शीघ्र ही गार्डर लॉचिंग का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त स्टेशन पर 2 नए फुट ओवरब्रिज भी बनाए जा रहे है जिसमे दौसा साइड के 6 मीटर चौड़ाई के फुट ओवरब्रिज को यात्रियों के लिए प्रारम्भ कर दिया गया है तथा सीकर साइड के 6 मीटर चौडाई के फुट ओवरब्रिज कार्य का स्ट्रक्चरल कार्य पूरा हो गया है और फेब्रिकेशन कार्य प्रगति पर है।

उन्होंने बताया कि जयपुर स्टेशन को लगभग 1 लाख 75 हजार यात्री प्रतिदिन क्षमता के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। जिसमें मुख्य व द्वितीय प्रवेश पर दो नई तीन मंजिला बिल्डिंग का निर्माण किया गया है। बिल्डिंग में आगमन प्रस्थान लॉबी, वेस्टिबुल, बैगेज स्कैनर के साथ सुरक्षा जांच क्षेत्र, हेल्प डेस्क क्षेत्र, प्रस्थान हॉल, एक्सेस कंट्रोल, प्रतीक्षालय, रिटेल स्टॉल, मॉड्यूलर शौचालय, सीढि़यां, लिफ्ट, एस्केलेटर आदि होंगे। स्टेशन पर सुगम आवाजाही के लिए 30 लिफ्ट एवं 18 एस्केलेटर का प्रावधान किया गया है। स्टेशन पर दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके साथ ही स्टेशन पर ऊर्जा खपत में कमी के लिए ग्रीन बिल्डिंग आधारित सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आज का भविष्यफल     आज का भविष्यफल    
सूर्यास्त शाम 07:30 बजे।
दिल दहलाने वाली घटना : अजमत का सिर कंकाल बना, धड़ मिट्टी में दबा मिला
गुलाबी नगरी में झमाझम : ड्रेनेज सिस्टम के खराब होने से शहर पानी-पानी, तेज आंधी के चलते पेड़ गिर गए 
केसी वेणुगोपाल ने मोदी को लिखा पत्र : एफसीआरए नियमों और संशोधन वापस लेने की मांग, नागरिक समाज संगठनों की स्वायत्तता को कमजोर करने का लगाया आरोप
पुलिस ने की एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई : 23 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, 36 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक एक्शन
निर्जला एकादशी पर गणेश मंदिर में सजी फलों की झांकी, विशेष भोग और दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
महिला आरक्षण को जानबूझकर टाल रही केन्द्र सरकार : परिसीमन से जोड़कर वास्तविक उद्देश्य से भटका रही सरकार, जयराम ने लगाया टालमटोल करने का आरोप