जयपुर टाइगर फेस्टिवल :बाघ संरक्षण पर संवाद करेंगे विशेषज्ञ
मानसरोवर के ऑडिटोरियम में होगा आयोजन
जयपुर टाइगर फेस्टिवल के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर 29 जुलाई को मानसरोवर स्थित दीप स्मृति ऑडिटोरियम में 'बाघ संरक्षण-संवाद' का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विषय विशेषज्ञ बाघों के धार्मिक, सांस्कृतिक महत्व और पारिस्थितिक तंत्र में उनकी भूमिका पर विचार-विमर्श कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे।
जयपुर। अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर 29 जुलाई को मानसरोवर स्थित दीप स्मृति ऑडिटोरियम में सुबह 8.30 से 10 बजे बाघ संरक्षण-संवाद होगा। जयपुर टाइगर फेस्टिवल के तहत हो रहे संवाद में भारतीय संगीतकार, गायक एवं वन्यजीव संरक्षक अभिषेक रे, सरिस्का टाइगर रिजर्व और केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान के पूर्व फील्ड डायरेक्टर सुनयन शर्मा तथा वन्यजीव फोटोग्राफर आरजू खुराना अपने विचार साझा करेंगे। कार्यक्रम का बीज वक्तव्य और संचालन साहित्य अकादमी से सम्मानित साहित्यकार डॉ. राजेश कुमार व्यास करेंगे।
कार्यक्रम संयोजक अरुण नारंग ने बताया कि इसमें बाघ और शेर की सांस्कृतिक-धार्मिक महत्ता और पर्यावरणीय संतुलन के लिए इनकी आवश्यकता पर प्रमुखता से चर्चा की जाएगी।
Tags: International Tiger Day Jaipur 2026 Jaipur Tiger Festival Event Tiger Conservation Dialogue Mansarovar Deep Smriti Auditorium Seminar Wildlife Expert Discussion Jaipur Ecological Balance Tiger Protection Cultural Importance Tiger Conservation Environmental Awareness Seminar Rajasthan Wildlife Photography Conservation Event Jaipur Tiger Conservation Dialogue
Related Posts
Post Comment
Latest News
26 Jul 2026 11:23:43
कैस्पियन सागर में ईरानी मालवाहक जहाज पर हुए हमले में एक नाविक की मौत और एक के घायल होने के...

Comment List