जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट रद्द : यात्रियों को लगातार परेशानी, तकनीकी कारणों से देरी

लगातार हो रही देरी और रद्द उड़ानों से यात्रियों में नाराजगी

जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट रद्द : यात्रियों को लगातार परेशानी, तकनीकी कारणों से देरी

जयपुर एयरपोर्ट से इन दिनों विमानों का संचालन तय समय पर नहीं हो पा रहा है, जिससे यात्रियों को लगातार परेशानी। जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट रद्द। यह फ्लाइट रोजाना सुबह 9:45 बजे जयपुर से चंडीगढ़ के लिए रवाना होती है।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट से इन दिनों विमानों का संचालन तय समय पर नहीं हो पा रहा है, जिससे यात्रियों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट रद्द कर दी गई। यह फ्लाइट रोजाना सुबह 9:45 बजे जयपुर से चंडीगढ़ के लिए रवाना होती है।

एयरलाइन सूत्रों के अनुसार संचालन संबंधी कारणों और विमान की अनुपलब्धता के चलते इस फ्लाइट को रद्द किया गया। इससे यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हुईं और उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी। वहीं, उदयपुर से जयपुर आने वाली फ्लाइट भी तकनीकी कारणों से देरी का शिकार रही। यही विमान जयपुर से आगे चंडीगढ़ के लिए संचालित होता है, जिसके चलते पूरी शेड्यूलिंग प्रभावित हो गई। लगातार हो रही देरी और रद्द उड़ानों से यात्रियों में नाराजगी देखी जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित : शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया जारी, पहली बार 12वीं से पहले घोषित 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित : शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया जारी, पहली बार 12वीं से पहले घोषित
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का दसवीं का परीक्षा परिणाम शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बोर्ड कार्यलय अजमेर पहुंचकर जारी। परीक्षा...
टेक्सास रिफाइनरी में भीषण विस्फोट: लोगों को करीबी ठिकाने में शरण लेने की सलाह, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
खाडी युद्ध के प्रभाव को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार को घेरा, मनीष तिवारी ने कहा-ईंधन, खाद्यान और दवाईयों की कीमतों में आने वाले समय में होने वाली वृद्धि पर सरकार को बतानी चाहिए योजना
सरड़ा माइक्रो स्टोरेज टैंक के लिए 73.61 हेक्टेयर भूमि अवाप्ति, 6 गांव होंगे प्रभावित
टिकट कैंसिलेशन नियमों में बदलाव : अब यात्रियों का समय के अनुसार कटेगा पैसा, पढ़ें रेलवे कितना देगा रिफंड
अमेरिका-इजरायल के साथ संघर्ष जारी: तेहरान में अब तक 600 लोगों की मौत, जान-माल का भारी नुकसान  
LPG संकट पर बीआरएस का विरोध प्रदर्शन, केटीआर ने केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना