जयपुर से दुबई उड़ान सेवा अब भी बंद, शारजाह के लिए दो फ्लाइट्स संचालित

यात्रा समय और खर्च दोनों बढ़ रहे

जयपुर से दुबई उड़ान सेवा अब भी बंद, शारजाह के लिए दो फ्लाइट्स संचालित
जयपुर एयरपोर्ट से दुबई के लिए सीधी उड़ान सेवा अब तक बहाल नहीं। यात्रियों को लंबे समय से दुबई फ्लाइट्स के दोबारा शुरू होने का इंतजार है, लेकिन फिलहाल इस संबंध में कोई स्पष्ट समयसीमा सामने नहीं आई।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट से दुबई के लिए सीधी उड़ान सेवा अब तक बहाल नहीं हो सकी है। यात्रियों को लंबे समय से दुबई फ्लाइट्स के दोबारा शुरू होने का इंतजार है, लेकिन फिलहाल इस संबंध में कोई स्पष्ट समयसीमा सामने नहीं आई है। ईरान-अमेरिका तनाव और क्षेत्रीय हालात के चलते दुबई के लिए संचालित उड़ान सेवाएं प्रभावित हुई थीं, जिसके बाद से ये फ्लाइट्स बंद हैं। दुबई के लिए पहले जयपुर से प्रतिदिन दो सीधी उड़ानें संचालित होती थीं। इनमें एक उड़ान एयर इंडिया एक्सप्रेस तथा दूसरी स्पाइसजेट द्वारा संचालित की जाती थी। इन सेवाओं के माध्यम से राजस्थान के यात्रियों, व्यापारियों और प्रवासी भारतीयों को बड़ी सुविधा मिलती थी।

हालांकि वर्तमान में दोनों एयरलाइंस की दुबई उड़ानें बंद हैं। वहीं दूसरी ओर, शारजाह के लिए जयपुर से हवाई संपर्क बना हुआ है। वर्तमान में शारजाह के लिए दो नियमित उड़ानें संचालित की जा रही हैं। इनमें एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयर अरबिया की एक-एक फ्लाइट शामिल है। दुबई उड़ानों के बंद रहने से यात्रियों को शारजाह के माध्यम से यात्रा करनी पड़ रही है, जिससे यात्रा समय और खर्च दोनों बढ़ रहे हैं। यात्रियों को अब दुबई सेवा जल्द बहाल होने की उम्मीद है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार