मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जयपुर व्यापार महासंघ ने किया छोटी चौपड़ मेट्रो स्टेशन पर स्वागत

आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जयपुर व्यापार महासंघ ने किया छोटी चौपड़ मेट्रो स्टेशन पर स्वागत
जयपुर मेट्रो के शुभारंभ अवसर पर छोटी चौपड़ मेट्रो स्टेशन पर जयपुर व्यापार महासंघ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भव्य स्वागत किया। अध्यक्ष सुभाष गोयल और महामंत्री सुरेश सैनी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने साफा व पुष्पगुच्छ भेंट।

जयपुर। जयपुर मेट्रो के शुभारंभ एवं उद्घाटन अवसर पर छोटी चौपड़ मेट्रो स्टेशन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जयपुर व्यापार महासंघ की ओर से आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल एवं महामंत्री सुरेश सैनी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया तथा जयपुर के समस्त व्यापारियों की ओर से शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। स्वागत कार्यक्रम में जयपुर व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों एवं चांदपोल बाजार व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से घनश्याम भूतड़ा (महामंत्री), अचल जैन, कृष्ण अवतार अग्रवाल (उपाध्यक्ष) एवं चेतन अग्रवाल (मंत्री) सहित अनेक पदाधिकारी एवं व्यापारीजन उपस्थित रहे।

 

सुभाष गोयल और सुरेश सैनी ने बताया की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार व्यापारियों की समस्याओं के समाधान एवं प्रदेश के समग्र विकास के लिए निरंतर सकारात्मक प्रयास कर रही है। जयपुर व्यापार महासंघ भविष्य में भी व्यापारियों एवं प्रदेश के विकास से जुड़े प्रत्येक सकारात्मक अभियान में अपना सक्रिय सहयोग देता रहेगा।

 

Read More जयपुर में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, 'तिरंगा: ए जर्नी' ने बांधा समां

Post Comment

Comment List

Latest News

मौसमी बीमारियों पर सख्ती, अस्पतालों में 24 घंटे स्टाफ रहेगा तैनात मौसमी बीमारियों पर सख्ती, अस्पतालों में 24 घंटे स्टाफ रहेगा तैनात
जयपुर में अतिरिक्त जिला कलक्टर (उत्तर) राजेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक। मौसमी बीमारियों की रोकथाम,...
लोकसभा में नीट विवाद गरमाया, विपक्ष ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिका-ईरान युद्ध पर 37.5 अरब डॉलर खर्च, रक्षा मंत्री ने मांगा 87.6 अरब डॉलर का नया आपात बजट
नीट घोटाले पर राजस्थान में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, जयपुर में वाटर कैनन और पुलिस कार्रवाई से बढ़ा तनाव
नीट पेपर लीक पर राज्यसभा में घमासान, किरेन रिजिजू बोले-चर्चा को सभी दल तैयार , कांग्रेस डाल रही बाधा
भारतीय वायुसेना के शौर्य को सलाम: 'ऑपरेशन सफेद सागर' का ट्रेलर रिलीज, 7 अगस्त से होगी स्ट्रीमिंग
फोर्टी ने सूडान के साथ किया 482 करोड़ का एमओयू साइन, सूडानी दल ने राजस्थान के उद्यमियों को व्यापार के लिए किया आमंत्रित