100 किमी से अधिक रफ्तार वालों पर जयपुर ट्रैफिक पुलिस सख्त, 63 वाहन जब्त

कुछ वाहनों पर 25 से लेकर 83 बार तक नियम उल्लंघन के मामले दर्ज मिले

100 किमी से अधिक रफ्तार वालों पर जयपुर ट्रैफिक पुलिस सख्त, 63 वाहन जब्त
तेज रफ्तार और बार-बार नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने विशेष अभियान में अब तक 63 वाहन जब्त किए हैं। स्पीड कैमरों से 100 किमी/घंटा से अधिक रफ्तार वाले चालकों की पहचान की जा रही है। तीन दिनों में 102-112 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ती 3 कारें पकड़ी गईं, जबकि 20 से ज्यादा लंबित चालान वाले कई व्यावसायिक वाहन भी जब्त किए गए।

जयपुर। जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने शहर में तेज रफ्तार और बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ  विशेष अभियान चलाया है। टीमों ने अभियान के तहत अब तक 63 वाहनों को जब्त किया जा चुका है। पुलिस ने बताया कि शहर में लगे स्पीड कैमरों के माध्यम से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक रफ्तार से वाहन चलाने वालों की पहचान की जा रही है।

पिछले तीन दिनों में तीन कारों को जब्त किया गयाए, जिनके चालक 102 से 112 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से वाहन चला रहे थे और पहले भी कई बार नियम तोड़ चुके थे। इसके अलावा 20 से अधिक लंबित चालान वाले डंपर, बस, ट्रक, ऑटो और ई-रिक्शा सहित कई वाहनों को भी जब्त किया गया। इनमें कुछ वाहनों पर 25 से लेकर 83 बार तक नियम उल्लंघन के मामले दर्ज मिले। अभियान के दौरान अब तक 262 लंबित चालानों का निस्तारण भी कराया गया है।

Tags: traffic

Post Comment

Comment List

Latest News

लोडिंग वाहन से 5.70 लाख की चोरी का खुलासा : गिरोह के 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद लोडिंग वाहन से 5.70 लाख की चोरी का खुलासा : गिरोह के 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद
गलतागेट थाना पुलिस ने पीछा कर नकदी चुराने वाले गिरोह के तीन शातिर बदमाशों—जतिन मनमानी, राहुल जाटव और महेंद्र रैगर—को...
वैश्विक कारकों और घरेलू आंकड़ों से तय होगी अगले सप्ताह बाजार की दिशा, इन शेयरों में दिखेगा गज़ब का एक्शन
WHO की चेतावनी: कांगो-युगांडा में इबोला का आतंक, संक्रमण और मौतों ने बढ़ाई दुनिया की चिंता
कार के एयरबैग नहीं खुलने से महिला की मौत : उपभोक्ता आयोग ने मारुति सुजुकी को दिया निर्देश, परिजनों को 40 लाख रुपए क्षतिपूर्ति दे कंपनी
जम्मू में भीषण सड़क हादसा: कार और बस की भिडंत में 3 लोगों की मौत, 2 अन्य घायल
सावधान: आपके बंद या अनुपयोगी बैंक खाते का हो सकता है भारी दुरुपयोग, साइबर अपराधी बना रहे निशाना
100 किमी से अधिक रफ्तार वालों पर जयपुर ट्रैफिक पुलिस सख्त, 63 वाहन जब्त