संवाद संस्कृतियों के संग रंगमय होगा जयपुर, शुरू होगा 25वां भारत रंग महोत्सव
केंद्रीय थीम संवाद संस्कृतियों का है
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय रंगमहोत्सव ‘भारत रंग महोत्सव’ का अध्याय 13-14 और 18-19 फरवरी को आरआईसी के मुख्य सभागार में होगा। महोत्सव की थीम ‘संवाद संस्कृतियों का’ है। 27 जनवरी से 20 फरवरी तक चल रहे आयोजन में 277 से अधिक प्रस्तुतियां, 9 देशों की भागीदारी और 228 भाषाओं का रंगवैविध्य शामिल है।
जयपुर। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय रंगमहोत्सव भारत रंग महोत्सव अध्याय इस प्रारम्भ होगा। यह आयोजन 13-14 तथा 18-19 फरवरी को आरआई सी के मुख्य सभागार में आयोजित किया जाएगा। महोत्सव संयोजक ऋषिकेश शर्मा ने बताया कि केंद्रीय थीम संवाद संस्कृतियों का है, जो विविध रंगपरंपराओं और कलात्मक नवाचारों को एक मंच पर लाती है।
शर्मा ने बताया कि 27 जनवरी से 20 फरवरी तक चल रहे इस महोत्सव में 277 से अधिक प्रस्तुतियां, 9 देशों की भागीदारी और 228 भाषाओं का रंगवैविध्य शामिल है।

Comment List