100 दिन में 100 करोड़ से बदलेगी जयपुर की सूरत, हर वार्ड 50 लाख

दीपावली से पहले 6 हजार रोडलाइट दुरुस्त होंगी, 150 वार्डोंमें 20-20 अतिरिक्त सफाईकर्मी लगाए जाएंगे

100 दिन में 100 करोड़ से बदलेगी जयपुर की सूरत, हर वार्ड   50 लाख
गुलाबीनगरी की सफाई, सुंदरताऔर विकास को गति देने के लिए नगरनिगम 100 दिवसीयकार्य योजना के तहत 100 करोड़ रुपए खर्च करेगा।वहीं, सफाई व्यवस्था मजबूत करने के लिए प्रत्येक वार्डमें 20 अतिरिक्त सफाई कर्मी लगाए जाएंगे।

जयपुर। गुलाबी नगरी की सफाई, सुंदरता और विकास को गति देने के लिए नगर निगम 100 दिवसीय कार्ययोजना के तहत 100 करोड़ रुपए खर्च करेगा। इसके तहत शहर के सभी 150 वार्डों में पार्षदों की अनुशंसा पर 50-50 लाख रुपए के विकास कार्य कराए जाएंगे। वहीं, सफाई व्यवस्था मजबूत करने के लिए प्रत्येक वार्ड में 20 अतिरिक्त सफाईकर्मी लगाए जाएंगे।

महापौर सुनील कोठारी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि दीपावली पर शहर को रोशनी से जगमगाने के लिए 100 दिनों में 10 हजार रोड लाइट लगाई जाएंगी। इनमें से करीब 6 हजार रोड लाइट दीपावली से पहले बदलने या दुरुस्त करने का लक्ष्य है। शहर के सौंदर्यीकरण के लिए 24 अक्टूबर से ‘रंग दे गुलाबी 2.0’ अभियान शुरू होगा। इसके तहत व्यापारियों को भी दुकानों और प्रतिष्ठानों के सौंदर्यीकरण के लिए निर्धारित समय दिया जाएगा। इसके लिए उनसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

महापौर ने आमजन से स्वच्छता अभियान में सहयोग की अपील की। उप महापौर सरोज कंवर ने कहा कि शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त कराने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से कचरे को अलग-अलग करके देने का आग्रह किया। नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा ने कहा कि गंदगी फैलाने पर जुर्माने की कार्रवाई से पहले लोगों को समझाइश दी जाएगी। इसके बाद जुर्माने पर विचार किया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

PCC वॉर रूम में चूरू जिले की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक, उम्मीदवार चयन पर मंथन PCC वॉर रूम में चूरू जिले की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक, उम्मीदवार चयन पर मंथन
जयपुर स्थित पीसीसी वॉर रूम में आगामी पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर चूरू जिले की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी...
'लोकतंत्र में सत्ता का रास्ता जनादेश से गुजरता है, अराजकता से नहीं’, विपक्ष पर बरसे नितिन नवीन
सीएम भजनलाल शर्मा ने राजेन्द्र राठौड़ के निवास पहुंचकर जानी कुशलक्षेम, स्वास्थ्य की ली जानकारी
अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, नशे और दादागिरी को लेकर भगवंत मान से मांगा जवाब
पंचायत चुनाव का असर शराब पर भी, जानें कब-कब बंद रहेंगी दुकानें?
खानपुर सीएचसी में अव्यवस्थाएं: कौन ड्यूटी डॉक्टर, मरीज को पता ही नहीं
शांति वार्ता, तेल रिफाइनरियों पर हमलों और अमेरिकी मदद को लेकर Trump ने की जेलेंस्की की कड़ी आलोचना