होलिका दहन और धुलंडी पर जयपुर के स्मारक और संग्रहालय रहेंगे बंद, नहीं होगा पर्यटकों का प्रवेश

2 मार्च को शाम पांच बजे बाद प्रवेश बंद

होलिका दहन और धुलंडी पर जयपुर के स्मारक और संग्रहालय रहेंगे बंद, नहीं होगा पर्यटकों का प्रवेश

होली पर्व के अवसर पर पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के जयपुर स्थित संरक्षित स्मारक एवं संग्रहालयों को अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया गया। पर्यटकों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया।

जयपुर। होली पर्व के अवसर पर पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के जयपुर स्थित संरक्षित स्मारक एवं संग्रहालयों को अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया गया है। पर्यटकों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

2 मार्च को शाम पांच बजे बाद प्रवेश बंद
पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के निदेशक डॉ. पंकज धरेन्द्र की ओर से जारी आदेश  के अनुसार, होलिका दहन (2 मार्च) के दिन सभी विभागीय संरक्षित स्मारक और संग्रहालय सायं 5:30 बजे के पश्चात् पर्यटकों के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त धुलंडी (3 मार्च) के अवकाश के दिन ये सभी स्मारक और संग्रहालय पूरे दिन पर्यटकों के अवलोकनार्थ बंद रहेंगे। विभाग ने पर्यटकों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना इन तिथियों को ध्यान में रखते हुए बनाएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। होली के उत्सव के बाद सभी संग्रहालय एवं संरक्षित स्मारक पुनः निर्धारित समयानुसार आमजन के लिए खोल दिए जाएंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग