जयपुर की सुरुचि शर्मा कान्स में करेंगी राजस्थान का प्रतिनिधित्व, अंतरराष्ट्रीय छात्रवृत्ति से बढ़ा शहर का गौरव

विश्व सिनेमा के बदलते स्वरूप को समझने का अवसर

जयपुर की सुरुचि शर्मा कान्स में करेंगी राजस्थान का प्रतिनिधित्व, अंतरराष्ट्रीय छात्रवृत्ति से बढ़ा शहर का गौरव
युवा फिल्म सर्जक सुरुचि शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जयपुर का नाम रोशन किया है। महिला फिल्मकारों को प्रोत्साहन देने वाली संस्था “विमेन इन फिल्म इंडिया” द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित छात्रवृत्ति के लिए सुरुचि शर्मा का चयन हुआ है। इसके तहत वह मई माह में फ्रांस के कान्स शहर में आयोजित विश्व प्रसिद्ध फिल्म समारोह और फिल्म बाजार में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

जयपुर। गुलाबी नगरी की युवा फिल्म सर्जक सुरुचि शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जयपुर का नाम रोशन किया है। महिला फिल्मकारों को प्रोत्साहन देने वाली संस्था “विमेन इन फिल्म इंडिया” द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित छात्रवृत्ति के लिए सुरुचि शर्मा का चयन हुआ है। इसके तहत वह मई माह में फ्रांस के कान्स शहर में आयोजित विश्व प्रसिद्ध फिल्म समारोह और फिल्म बाजार में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। सुरुचि शर्मा को इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुभवी फिल्म विशेषज्ञों का मार्गदर्शन, रचनात्मक कार्यशालाएं तथा वैश्विक फिल्म जगत से संवाद का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में सामाजिक सरोकारों पर आधारित सार्थक सिनेमा, सह-निर्माण की संभावनाएं, महिला प्रतिनिधित्व, पर्यावरण संरक्षण, विविधता तथा समान अवसर जैसे विषयों पर गहन चर्चा होगी।

सुरुचि शर्मा ने कहा कि यह अवसर उनके लिए केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि जयपुर और राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में नई पीढ़ी के फिल्म निर्माताओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिल्म निर्माण की बारीकियां, प्रभावशाली कथानक निर्माण, समाज से जुड़े विषयों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत करने तथा विश्व सिनेमा के बदलते स्वरूप को समझने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि वह राजस्थान की लोक संस्कृति, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूती से प्रस्तुत करना चाहती हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश