जैसलमेर 45.9 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म : जयपुर में शाम को आंधी-बूंदाबांदी, आज से फिर सताएगी गर्मी और लू

तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी

जैसलमेर 45.9 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म : जयपुर में शाम को आंधी-बूंदाबांदी, आज से फिर सताएगी गर्मी और लू

कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार को जयपुर समेत कई जिलों में दिखा। सीकर, श्रीगंगानगर, चूरू व कोटपूतली-बहरोड़ में आंधी-बारिश से राहत मिली, जबकि जयपुर में बूंदाबांदी तक सीमित असर रहा। मौसम विभाग ने रविवार से गर्मी और लू के तेवर तेज होने की चेतावनी दी है। जैसलमेर 45.9°C के साथ सबसे गर्म रहा।

जयपुर। प्रदेश के सक्रिय हुए एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार को राजधानी जयपुर सहित करीब आधा दर्जन जिलों में देखने को मिला। सीकर, श्रीगंगानगर, कोटपूतली-बहरोड़, चूरू सहित कुछ जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। जयपुर में शाम को आंधी चली और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली। हालांकि जयपुर में बारिश नहीं होने से लोगों में निराशा रही और शाम को फिर से गर्मी और उमस का दौर शुरू हो गया। इधर मौसम विभाग केन्द्र जयपुर ने रविवार से प्रदेश में फिर गर्मी बढ़ने और लू का असर तेज होने के आसार जताएं हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार से गर्मी बढ़ने के साथ ही तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होगी।

पश्चिमी जिलों में तेज हीटवेव का असर रहेगा। इस बीच शनिवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान 43 डिग्री या उससे ज्यादा दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान जैसलमेर में 45.9 डिग्री दर्ज किया गया। बाड़मेर और फलोदी में भी तापमान 45 डिग्री के पार दर्ज किया गया।  जयपुर में अधिकतम तापमान 42.6 और न्यूनतम 30.8 डिग्री दर्ज किया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के "एक साल में मोदी सरकार गिरने" वाले बयान पर तीखा पलटवार किया...
अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
Jodhpur Solar Society की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रीतेश माथुर बने अध्यक्ष
60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर अमेरिका- ईरान के बीच बन सकती है सहमति, होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेंगी बारूदी सुरंगें : रिपोर्ट
विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन
बिजली संकट पर यूपी सीएम योगी का सख्त संदेश : बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, बिना रुकावट बिजली आपूर्ति के निर्देश