जल जीवन मिशन घोटाला : रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल आज ACB के सामने होंगे पेश, योजनाओं के लिए जारी धनराशि का गबन

अनियमितताओं और कथित भ्रष्टाचार के आरोप

जल जीवन मिशन घोटाला : रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल आज ACB के सामने होंगे पेश, योजनाओं के लिए जारी धनराशि का गबन

जल जीवन मिशन घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो की जांच के दायरे में आए रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल अब खुद एसीबी के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखेंगे।

जयपुर। जल जीवन मिशन (JJM) घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की जांच के दायरे में आए रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल अब खुद एसीबी के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखेंगे। जल जीवन मिशन, जिसे प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन (JJM) के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में साफ पानी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चलाया गया था, में अनियमितताओं और कथित भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। आरोपों में योजनाओं के लिए जारी धनराशि का गबन, अनुचित ठेकेदारों को लाभ और फर्जी रिपोर्ट तैयार करने जैसी गतिविधियां शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, एसीबी की पकड़ से दूर चल रहे सुबोध अग्रवाल ने दिल्ली पहुंचकर एसीबी को ईमेल के जरिए सूचना दी और स्वयं उपस्थित होकर बयान देने की इच्छा जताई। इसके बाद एसीबी की टीम उन्हें जयपुर मुख्यालय लेकर आ रही है, जहां उनसे पूछताछ शुरू की जाएगी। सुबोध अग्रवाल, जो जल जीवन मिशन में अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) पद पर रह चुके हैं, जल्द ही एसीबी मुख्यालय पहुंचेंगे। वहां एसीबी अधिकारी उनसे घोटाले से जुड़े वित्तीय और प्रशासनिक पक्षों पर विस्तृत पूछताछ करेंगे। इस मामले में एसीबी की कार्रवाई को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल