जन्माष्टमी पर गोविंद देव जी जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी डिजिटल सुविधा, क्यूआर कोड स्कैन करते ही पार्किंग, डायवर्जन और वैकल्पिक मार्ग की जानकारी एक जगह

वाहन के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल तलाशने में आसानी

जन्माष्टमी पर गोविंद देव जी जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी डिजिटल सुविधा, क्यूआर कोड स्कैन करते ही पार्किंग, डायवर्जन और वैकल्पिक मार्ग की जानकारी एक जगह
जन्माष्टमी पर गोविंद देव जी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यातायात पुलिस ने क्यूआर कोड आधारित डिजिटल सुविधा शुरू। क्यूआर कोड स्कैन कर नजदीकी पार्किंग, लाइव पार्किंग स्थिति, यातायात डायवर्जन, वैकल्पिक मार्ग और स्थानीय मानचित्र की जानकारी।

जयपुर। जन्माष्टमी पर्व पर गोविंद देव जी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यातायात पुलिस ने क्यूआर कोड आधारित डिजिटल सुविधा शुरू की है। इसके जरिए श्रद्धालु मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन कर नजदीकी पार्किंग स्थल, लाइव पार्किंग की स्थिति, यातायात डायवर्जन, वैकल्पिक मार्ग और स्थानीय मानचित्र की जानकारी एक ही जगह प्राप्त कर सकेंगे।

यातायात पुलिस के अनुसार इस डिजिटल सुविधा से श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने के लिए सुगम मार्ग चुनने और वाहन के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल तलाशने में आसानी होगी। जन्माष्टमी के दौरान शहर में यातायात दबाव को देखते हुए श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे घर से निकलने से पहले क्यूआर कोड स्कैन कर पार्किंग और यातायात व्यवस्था की जानकारी प्राप्त करें। साथ ही वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करने की अपील की गई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस