जन्माष्टमी पर गोविंद देव जी मंदिर में दर्शन के लिए एडवाइजरी, 5-6 किमी पैदल चलना पड़ सकता है

अधिकतम मेट्रो का उपयोग करने की सलाह दी

जन्माष्टमी पर गोविंद देव जी मंदिर में दर्शन के लिए एडवाइजरी, 5-6 किमी पैदल चलना पड़ सकता है
जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को गोविंद देव जी मंदिर में भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने यातायात और दर्शन व्यवस्था के लिए एडवाइजरी जारी की। श्रद्धालुओं से मेट्रो का अधिकतम उपयोग करने की अपील। निजी वाहनों के लिए रामनिवास बाग, चौगान स्टेडियम और जेम सिनेमा पार्किंग निर्धारित।

जयपुर। जन्माष्टमी पर्व पर 4 सितंबर को गोविंद देव जी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने यातायात, पार्किंग और दर्शन व्यवस्था को लेकर एडवाइजरी जारी की है। श्रद्धालुओं को मंदिर पहुंचने के लिए अधिकतम मेट्रो का उपयोग करने की सलाह दी है। निजी वाहनों के लिए रामनिवास बाग, चौगान स्टेडियम और जेम सिनेमा पार्किंग निर्धारित की हैं। श्रद्धालुओं से रामनिवास बाग पार्किंग का अधिक से अधिक उपयोग करने को कहा है। अतिरिक्त उपायुक्त प्रथम आलोक सिंघल ने बताया कि जन्माष्टमी पर मंदिर में प्रवेश केवल जलेब चौक की ओर से निर्धारित मार्ग से होगा। अन्य रास्तों से प्रवेश की अनुमति नहीं रहेगी। जलेब चौक से श्रद्धालुओं के लिए तीन लाइनें बनाई जाएंगी-दर्शन पासधारक, बिना जूते-चप्पल और जूते-चप्पल सहित दर्शनार्थियों के लिए अलग-अलग व्यवस्था रहेगी। मंदिर परिसर में जूते-चप्पल खोलने या रखने की सुविधा नहीं होगी। श्रद्धालु अपने जूते-चप्पल वाहनों में रखकर आएं। इनके लिए पुरानी विधानसभा के पास स्टैंड बनाया है। भारी भीड़ के कारण प्रवेश से दर्शन और बाहर निकलने तक श्रद्धालुओं को करीब 5-6 किलोमीटर पैदल चलना पड़ सकता है। बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, छोटे बच्चे या गंभीर बीमारी से पीड़ित लोग विशेष सावधानी बरतें। .

दर्शन के बाद निर्धारित गेट से ही निकलें :

जलेब चौक से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दर्शन के बाद जयनिवास बाग के पूर्वी और पश्चिमी गेट से निकासी निर्धारित की है। वापस प्रवेश मार्ग की ओर जाने का प्रयास नहीं करने की अपील की है।

शहर की चारदीवारी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद :

Read More जयपुर एयरपोर्ट पर विदेशी महिला के बैग से मिला कारतूस, पूछताछ में बोली- बहन आर्मी में है

4 सितंबर को जयपुर शहर की चारदीवारी क्षेत्र में पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद रहेगा। श्रद्धालु अपनी यात्रा इसी के अनुसार निर्धारित करें।

Read More प्रदर्शनी में दिखी राजस्थानी फैशन और कला की झलक, फैशन प्रेमियों की उमड़ी भीड़

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस