3 जुलाई से जस 2026 का आगाज, 351 बूथों पर दिखेगी जयपुर के रत्न-आभूषण उद्योग की वैश्विक चमक
लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड नवरत्न कोठारी
ज्वेलर्स एसोसिएशन जयपुर की ओर से 3 से 5 जुलाई तक नोवोटेल जयपुर कन्वेंशन सेंटर, सीतापुरा में जस 2026 'द प्रीमियम बी 2बी शो' आयोजित होगा। शो में 351 बूथों पर जेमस्टोन, ज्वेलरी व एलाइड उत्पाद प्रदर्शित होंगे तथा 2000 से अधिक ट्रेड बायर्स शामिल।
जयपुर। ज्वेलर्स एसोसिएशन जयपुर की ओर से 3 से 5 जुलाई तक नोवोटेल जयपुर कन्वेंशन सेंटर, सीतापुरा में जस 2026 'द प्रीमियम बी 2बी शो' आयोजित होगा। शो में 351 बूथों पर जेमस्टोन, ज्वेलरी व एलाइड उत्पाद प्रदर्शित होंगे तथा 2000 से अधिक ट्रेड बायर्स शामिल होंगे। उद्घाटन किरण जेम्स के सह-संस्थापक मावजीभाई शामजीभाई पटेल करेंगे। दुबई ज्वेलरी ग्रुप के चेयरमैन तौहीद अब्दुल्ला, मालाबार ग्रुप के के.पी. अब्दुल सलाम सहित कई वैश्विक हस्तियां भाग लेंगी।
जस व दुबई गोल्ड एंड ज्वेलरी ग्रुप के बीच एमओयू होगा तथा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड नवरत्न कोठारी को दिया जाएगा। अध्यक्ष राजू मंगोड़ीवाला व संयोजक अशोक माहेश्वरी ने बताया कि आयोजन जयपुर के जेम्स-ज्वेलरी उद्योग को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में ऐतिहासिक साबित होगा।
Related Posts
Post Comment
Latest News
29 Jun 2026 18:03:10
राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने राजस्थान-हरियाणा यमुना जल समझौते को शेखावाटी के लिए ऐतिहासिक बताया। इससे सीकर, झुंझुनू और चूरू...

Comment List