जेसीटीएसएल कर्मचारी मांगों को लेकर करेंगे भूख हड़ताल, नई बसों की खरीद में हो रही देरी की मांग भी शामिल
हड़ताल की चेतावनी: जेसीटीएसएल कर्मचारी बैठेंगे भूख हड़ताल पर
जयपुर के शहीद स्मारक पर शुक्रवार से जेसीटीएसएल कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल शुरू करेंगे। यूनियन अध्यक्ष रामकुंवर विश्नोई ने एनपीएस बकाया, ग्रेच्युटी एक्ट और नई बसों की खरीद में देरी जैसे मुद्दे उठाए हैं। कर्मचारियों ने रिक्त पदों पर भर्ती और खराब बस रखरखाव के समाधान की भी पुरजोर मांग की है।
जयपुर। विभिन्न मांगों को लेकर जेसीटीएसएल मजदूर कांग्रेस (इंटक) के बैनर तले कर्मचारी शुक्रवार से शहीद स्मारक पर भूख हड़ताल पर बैठेंगे। यूनियन अध्यक्ष रामकुंवर विश्नोई ने बताया कि एनपीएस और जीपीएफ का बकाया जमा कराने, कर्मचारियों पर ग्रेच्युटी एक्ट लागू करने तथा नई बसों की खरीद में हो रही देरी हो रही हैं। उन्होंने बताया कि बसों के खराब रखरखाव के कारण यात्रियों और स्टाफ दोनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
यूनियन ने मुख्यालय और डिपो में कार्य कर रहे परिचालकों को रूट पर भेजने, रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती करने और मुख्यालय के आदेशों की अवहेलना करने वाले सेवानिवृत्त संविदाकर्मी डिपो मैनेजरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की लेकर कई बार ज्ञापन भी दिया जा चुका है। इसके बाद भी मांगो को नहीं माना गया।
Related Posts
Post Comment
Latest News
22 Sep 2026 13:17:38
न्यू सांगानेर रोड को 100 फीट चौड़ा करने के लिए न्यायालय के निर्देश पर जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की ओर...

Comment List