जेडीए ने ढहाए 25 अवैध विला : कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, कृषि भूमि पर बिना रूपांतरण निर्माण और अवैध प्लॉटिंग पर सख्ती

कृषि भूमि पर अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनियां ध्वस्त

जेडीए ने ढहाए 25 अवैध विला : कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, कृषि भूमि पर बिना रूपांतरण निर्माण और अवैध प्लॉटिंग पर सख्ती
अवैध निर्माण और अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए शनिवार को 25 अवैध विला ध्वस्त किए। अछेरपुरा, शिरायावास समेत कई इलाकों में कार्रवाई हुई। कृषि भूमि पर बिना अनुमति बसाई जा रही कॉलोनियों में भी सड़क, कोठरी और निर्माण हटाए गए। जेडीए ने नागरिकों से निवेश से पहले भूमि स्वामित्व, भू-उपयोग, लेआउट और निर्माण मंजूरी जांचने की अपील की।

जयपुर। शहर में अवैध निर्माण और अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ  जयपुर विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई तेज कर दी है। जेडीए की प्रवर्तन टीम ने शनिवार को 25 अवैध विलाओं और कृषि भूमि पर अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनियों को ध्वस्त किया। जेडीए पुलिस उपमहानिरीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि जोन बी में ग्राम अछेरपुरा के लक्ष्मी नगर 6 के पास 15 और शिरायावास में 10 अवैध विलाओं का निर्माण किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि अवैध विलाओं के निर्माणकर्ताओं को नोटिस देने के बाद भी उनके निर्माण नहीं हटाने पर प्रवर्तन शाखा ने 25 अवैध विलाओं को ध्वस्त किया।

पांच जगह अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई

शर्मा ने बताया कि जोन 13 के ग्राम ताला राजपुरा में करीब 2 बीघा कृषि भूमि पर बिना भूरूपांतरण और जेडीए की अनुमति के शिव विहार नाम से अवैध कॉलोनी में निर्माणों को ध्वस्त किया। ताला जयचन्दपुरा रोड पर करीब 10 बीघा भूमि पर अवैध निर्माणों हटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। उन्होंने बताया कि जोन 17 में ग्राम नांगल सिरसी जयरामपुरा रोड पर करीब 14 बीघा कृषि भूमि पर बनाई गई सीमेंटेड सड़कें, कोठरी और अन्य निर्माण ध्वस्त किए गए। वहीं जोन 12 के ग्राम बिन्दायिका में करीब डेढ़ बीघा भूमि पर अवैध रूप से किए गए निर्माणों को भी ध्वस्त किया गया। जेडीए ने नागरिकों से अपील की है कि विला, प्लॉट या आवासीय परियोजना में निवेश से पहले भूमि स्वामित्व, भू उपयोग, लेआउट स्वीकृति, भू रूपांतरण और निर्माण की वैधानिक स्थिति की जांच करें। केवल सड़क, गेट या चारदीवारी देखकर निवेश नहीं करें।

Tags: JDA

Post Comment

Comment List

Latest News

को-पायलट ने कैप्टन स्मित पर कुल्हाड़ी से किया था हमला, हमलावर की हमाम अल-हमामी के रूप में हुई को-पायलट ने कैप्टन स्मित पर कुल्हाड़ी से किया था हमला, हमलावर की हमाम अल-हमामी के रूप में हुई
दुबई-तेल अवीव फ्लाईदुबई उड़ान के दौरान भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला कर विमान दुर्घटनाग्रस्त करने की साजिश रचने वाले...
पूर्णिमा यूनिवर्सिटी मेंसुपर बाइक्स के साथ एफ -1 कार का रोमांच, कूपर और जगरनॉट भी प्रदर्शित
भारत पर सोने की बरसात: क्रिकेट- हॉकी में गोल्डन डबल तीरन्दाजी, गोल्फ और कुश्ती में भी सोना
पंचायत चुनाव में नामांकन में वाहन और लोगों की लिमिट : विजय जुलूस पर रोक, 2 महीने से अधिक समय तक लागू रहेगी आचार संहिता
जेडीए ने ढहाए 25 अवैध विला : कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, कृषि भूमि पर बिना रूपांतरण निर्माण और अवैध प्लॉटिंग पर सख्ती
पंचायत चुनाव: भाजपा ने 7 संभागों में चुनाव संचालन समितियां कीं गठित, प्रत्येक संभाग में 3 नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी
खातीपुरा मोड़-सिरसी रोड पर अजमेर रोड बाइपास तक लगता है जाम, हादसों का बढ़ रहा खतरा