जेडीए ने 13 बीघा भूमि पर चार अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त : पांच कैंटर सामान जब्त कर 29 हजार रुपए का कैरिंज चार्ज वसूला गया
निगम दस्ते ने हटाए अतिक्रमण
जोन-14 में अवस्थित वाटिका रोड़ रामसिंंहपुरा में करीब एक बीघा कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति के किए गए निर्माणों को ध्वस्त किया गया।
जयपुर। जेडीए के प्रवर्तन दस्ते ने 13 बीघा भूमि पर अवैध तरीके से कॉलोनी बसाने के लिए किए गए निर्माणों को ध्वस्त किया है। जेडीए के उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी ने बताया कि जोन-12 में अवस्थित ग्राम रोजदा में करीब सात बीघा कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति के भूमि को समतल कर विकास नगर के नाम से अवैध कॉलोनी बसाने के लिए बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सड़कें और अन्य निर्माणों को ध्वस्त किया गया।
जोन-12 में अवस्थित खारड़ा की ढाणी निवारू रोड में करीब तीन बीघा कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति के भूमि को समतल कर हनुमान नगर के नाम से बनाई गई बाउण्ड्रीवाल और अन्य अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। जोन-14 में अवस्थित ग्राम मोहनपुरा में करीब दो बीघा कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति के भूमि को समतल कर बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सड़के व अन्य अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। जोन-14 में अवस्थित वाटिका रोड़ रामसिंंहपुरा में करीब एक बीघा कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति के किए गए निर्माणों को ध्वस्त किया गया।
निगम दस्ते ने हटाए अतिक्रमण
नगर निगम ग्रेटर के प्रवर्तन दस्ते ने एमडी रोड, इण्डिया गेट, महावीर कॉलोनी डी, हनुमान मंदिर वार्ड 104, वीटी रोड, सैंट्रल पार्क के सामने, केशवपुरा अजमेर रोड, स्वर्णपथ मानसरोवर, मारूति विहार बिंन्दायका, आम्रपाली रोड, करणी प्लैस आदि स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण हटाते हुए वहां से पांच कैंटर सामान जब्त कर 29 हजार रुपए का कैरिंज चार्ज वसूला गया।

Comment List