जेडीए ने रोड सीमा से हटाए अतिक्रमण, यातायात जाम की समस्या की दूर
दोनों तरफ करीब बीस-बीस फीट तक अतिक्रमण हटाए
जेडीए प्रवर्तन दस्ते ने जोन चार में रोड सीमा पर करीब 150 कच्चे-पक्के निर्माण ध्वस्त। बालाजी मोड़ और जगतपुरा रेलवे स्टेशन के पास 80 फीट रोड में केवल 40 फीट ही खुला था। नंदपुरी, विवेक विहार और अशोक विहार कॉलोनियों में अतिक्रमण हटाकर रोड सीमा को पूरी तरह मुक्त करवाया।
जयपुर। जेडीए के प्रवर्तन दस्ते जोंन चार में रोड सीमा में किए गए करीब 150 कच्चे-पक्के निर्माणों को ध्वस्त किया। उप महानिरीक्षक पुलिस आनंद शर्मा ने बताया कि जोन चार में बालाजी मोड, जगतपुरा रेलवे स्टेशन के आस पास 80 फीट रोड सीमा में किए अतिक्रमणों को ध्वस्त किया। उन्होंने बताया कि प्लानिंग में यह रोड 80 फीट है और मौके पर करीब 40 फीट ही रोड था ऐसे में यातायात जाम की समस्या रहती थी।
शर्मा ने बताया कि प्रवर्तन दस्ते ने जोन चार स्थित नंदपुरी, विवेक विहार, अशोक विहार कॉलोनियों में रोड सीमा में दोनों तरफ करीब बीस-बीस फीट तक अतिक्रमण हटाए। शेष निर्माणों को हटाकर रोड सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया।

Comment List