सोडाला से गुर्जर की थडी तक रोड का सर्वे कराए जेडीए : सड़क की चौड़ाई 100 फुट, हाईकोर्ट ने कहा- अतिक्रमण व अवैध पार्किग के चलते रह गई 20 फीट
कॉलोनी में चल रही हॉस्टल सहित अन्य व्यावसायिक गतिविधियां
न्यू सांगानेर रोड पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट ने जेडीए को सोडाला से गुर्जर की थड़ी तक सर्वे कराने का आदेश दिया है। अदालत ने जेडीए सचिव से दो सप्ताह में शपथ पत्र सहित रिपोर्ट मांगी है। याचिका में आरोप है कि 100 फीट चौड़ी सड़क कई जगह सिमटकर करीब 20 फीट रह गई है।
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने जेडीए को आदेश दिए हैं कि वह सोडाला से गुर्जर की थडी तक न्यू सांगानेर रोड का सर्वे कराए। अदालत ने इसके लिए जेडीए सचिव को 2 सप्ताह में शपथ पत्र पेश कर हाईकोर्ट को अवगत कराने को कहा है। जस्टिस इन्द्रजीत सिंह व जस्टिस भुवन गोयल की खंडपीठ ने यह आदेश एससी रावत व अन्य की जनहित याचिका पर दिए।
याचिका में अधिवक्ता जीके जोशी ने बताया कि जयपुर के प्लान में सोडाला से गुर्जर की थड़ी तक की सड़क की चौड़ाई 100 फुट है। यहां से विश्वा नगर 30 फीड चौडी रोड से जुड़ा है। मौजूदा समय में अतिक्रमण व अवैध पार्किग के चलते इस रोड की चौडाई घटकर 20 फीट ही रह गई है। कॉलोनी में हॉस्टल सहित अन्य व्यावसायिक गतिविधियां चल रही हैं। सोडाला से गुर्जर की थडी तक चौडाई 100 मीटर से सिमट कर कम हो गई है।
Tags: survey
Related Posts
Post Comment
Latest News
21 Jul 2026 16:45:35
सऊदी नेतृत्व वाले अरब गठबंधन ने हूती विद्रोहियों की नाकेबंदी की चेतावनी के बाद बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों...

Comment List