अतिक्रमणों पर जेडीए की कार्रवाई, नोटिस जारी कर किया था पाबंद

नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के लिए पाबंद किया था

अतिक्रमणों पर जेडीए की कार्रवाई, नोटिस जारी कर किया था पाबंद

सिरसी रोड के कनकपुरा में 40 फीट सड़क सीमा पर 500 फीट तक किए गए अवैध बाउंड्रीवॉल अतिक्रमण को JDA ने बुलडोजर चलाकर हटाया। नोटिस के बावजूद कब्जा नहीं हटाने पर कार्रवाई हुई। वहीं, ईमली फाटक के पास सरकारी जमीन पर बने पुराने अवैध निर्माण को भी ध्वस्त किया गया।

जयपुर। जेडीए के प्रवर्तन दस्ते ने शनिवार को विभिन्न इलाकों में कार्रवाई की। उप महानिरीक्षक पुलिस आनन्द शर्मा ने बताया कि जोन 7 स्थित सिरसी रोड ग्राम कनकपुरा में 40 फीट रोड सीमा पर 500 फीट लम्बाई तक अतिक्रमण कर मकानों के आगे बाउण्ड्रीवाल का अवैध निर्माण किए जाने पर अतिक्रमणकर्ताओं को धारा 72 जेडीए एक्ट के तहत नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के लिए पाबंद किया था।

नोटिस के बाद भी स्वयं द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाने पर जोन 7 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ  की निशानदेही पर प्रवर्तन दस्ते ने अवैध निर्माणों को हटाया। इसी प्रकार जोन 3 स्थित ईमली फाटक के पास सरकारी भूमि पर बने पुराने निर्माण को प्रवर्तन दस्ते ने ध्वस्त किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में जलदाय के खुलेंगे 4 नए दफ्तर, दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र को मिलेगा फायदा जयपुर में जलदाय के खुलेंगे 4 नए दफ्तर, दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र को मिलेगा फायदा
जलदाय विभाग ने सांगानेर में नया अधिशासी अभियंता कार्यालय और भांकरोटा, डिग्गी मालपुरा रोड, मानसरोवर में 3 नए उपखंड कार्यालय...
जमीनी विवाद बना खूनी मैदान : दो पक्षों में हुई फायरिंग में पिता पुत्र सहित चार लोग घायल, चार लोग गिरफ्तार
नीट घोटाला: डोटासरा का भाजपा पर तीखा हमला, निष्पक्ष जांच की मांग
RPSC ने जारी किए इंटरव्यू शेड्यूल, अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेज साथ लाने के निर्देश
यात्रियों के लिए जरूरी खबर: उत्तर पश्चिम रेलवे का असर, जयपुर-मुंबई सेंट्रल रेलसेवा रीशेड्यूल
गंगोत्री धाम में गंभीर हादसा: एसडीआरएफ का साहसिक रेस्क्यू अभियान, भागीरथी के बीच फंसी महिला को सुरक्षित बचाया
अतिक्रमणों पर जेडीए की कार्रवाई, नोटिस जारी कर किया था पाबंद