सरकारी भूमि पर चला जेडीए का बुलडोजर : अवैध कॉलोनी ध्वस्त, सड़कें और टीनशेड बनाकर कर रहे थे अतिक्रमण

बिना अनुमति अवैध कॉलोनी बसाने का प्रयास किया जा रहा था।

सरकारी भूमि पर चला जेडीए का बुलडोजर : अवैध कॉलोनी ध्वस्त, सड़कें और टीनशेड बनाकर कर रहे थे अतिक्रमण

प्रवर्तन दस्ते ने जोन-14 के जयचंदपुरा (चाकसू) में 15 बीघा सरकारी भूमि से करीब 60 करोड़ के अतिक्रमण हटाए। दयालपुर में अवैध कॉलोनी बसाने का प्रयास विफल किया गया। शिवदासपुरा के पदमपुरा में अवैध निर्माण ध्वस्त किया गया, जबकि जोन-17 के सरना चौड़ में आम रास्ता भी अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

जयपुर। जेडीए के प्रवर्तन दस्ते ने जोन 14 स्थित ग्राम जयचंदपुरा चाकसू में करीब 15 बीघा सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमणों को ध्वस्त किया। उप महानिरीक्षक पुलिस आनंद शर्मा ने बताया कि जोन 14 स्थित ग्राम जयचंदपुरा तहसील चाकसू में करीब 60 करोड़ रुपए मूल्य की 15 बीघा सरकारी भूमि से अतिक्रमणों हटाया। जोन 14 के ग्राम दयालपुर तहसील सांगानेर में करीब 3 बीघा कृषि भूमि पर जेडीए की बिना अनुमति अवैध कॉलोनी बसाने का प्रयास किया जा रहा था।

यहां सड़कें और टीनशेड बनाकर अतिक्रमण किया जा रहा था जिसे हटाया गया है। उन्होंने बताया कि जोन 14 स्थित शिवदासपुरा के ग्राम पदमपुरा में गैर अनुमोदित योजना राम विहार के प्लॉट नंबर 62 पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। इसी प्रकार जोन 17 में ग्राम सरना चौड के खसरा नंबर 193 में सरकारी आम रास्ते पर को अतिक्रमण मुक्त कराया। 

Tags: colonies

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि ग्रेट निकोबार विकास परियोजना का...
लकड़ी फैक्ट्री पर पुलिस ने दी दबिश : बाल श्रम करवाने पर संचालक गिरफ्तार, देखरेख और सुरक्षा का भी नहीं रखा जा रहा था ध्यान
बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर फटा : लोहे का कवर उखड़कर पैदल जा रहे युवक के सिर में लगा, हादसे में मौत
कर्नाटक में शासन व्यवस्था सत्ताधारी पार्टी में गुटबाजी के आगे लाचार : आंतरिक सत्ता संघर्षों एवं नेतृत्व अनिश्चितता से जूझ रही सरकार, मोदी ने कहा- सत्ता समीकरण बदलने के लिए पुराने सहयोगियों को धोखा देती है कांग्रेस
कृषि विज्ञान भर्ती परीक्षा -2022 पेपर लीक का बड़ा खुलासा: पूर्व आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा सहित 3 गिरफ्तार, 60 लाख में बेचा गया था पेपर
दबाव बनाया तो हमेशा के लिए बंद हो जाएगा होर्मुज जलडमरूमध्य : मिसाइल और ड्रोन इकाइयों ने अपने लक्ष्यों को पहले ही कर लिया है लॉक, मौसवी ने कहा- केवल आदेश का इंतजार
हिमंता सरमा ने राज्यपाल से की मुलाकात : सरकार बनाने का दावा पेश किया, कहा- समृद्ध असम की यात्रा को अधिक गतिशील बनाने के लिए एक बार फिर से प्रतिबद्ध