अवैध निर्माणों पर दूसरे दिन भी चला जेडीए का बुलडोजर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पुलिस व स्पेशल टास्क फोर्स के जवान तैनात

अवैध निर्माणों पर दूसरे दिन भी चला जेडीए का बुलडोजर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
नंदपुरी अंडरपास के पास 80 फीट रोड सीमा में आने वाले स्ट्रक्चरों को हटाने के साथ ही मलबा हटाने का काम लगातार दूसरे दिन जारी। इस दौरान जेडीए व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिए क्षेत्र में धारा 163 लागू करने के साथ पुलिस एवं स्पेशल टास्क फोर्स के जबाव तैनात।

जयपुर। जयपुर के जगतपुरा में नंदपुरी अंडरपास के पास 80 फीट रोड सीमा में आने वाले स्ट्रक्चरों को हटाने के साथ ही मलबा हटाने का काम लगातार दूसरे दिन मंगलवार को जारी रहा। इस दौरान जेडीए व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिए क्षेत्र में धारा 163 लागू करने के साथ पुलिस एवं स्पेशल टास्क फोर्स के जबाव तैनात रहे। जेडीए ने जगतपुरा क्षेत्र में नंदपुरी अंडरपास से रेलवे लाइन के समानांतर बनी सड़क की चौड़ाई 80 फीट करने के लिए की जा रही कार्रवाई के दौरान मंगलवार को मजार का चबूतरा सहित करीब एक दर्जन स्ट्रक्चरों को हटाया। कार्रवाई से पूर्व जेडीए की टीम ने सड़क सीमा में आ रहे अवैध निर्माणों को चिह्नित कर उन्हें हटाना शुरू किया। वहीं स्थानीय लोगों ने मंदिर एवं मजार को पास ही स्थित जमीन पर शिफ्ट करने की कार्रवाई की जा रही है।

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
जेडीए की कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने दूसरे दिन रास्ते को बंद रखने के साथ ही पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में रखा। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, स्पेशल टास्क फोर्स के जवान और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। 

कोर्ट स्टे वाली निर्माण को नहीं हटाया गया
जेडीए अधिकारियों ने बताया कि सड़क सीमा में आने वाले अवैध निर्माणों को हटाकर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और मास्टर प्लान के अनुरूप विकास कार्य को गति देने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ निर्माणों पर कोर्ट स्टे के चलते तोड़फोड की कार्रवाई नहीं की। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत