टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज पर जेडीए की सख्ती, द्रव्यवती नदी के 40 किमी कॉरिडोर की निगरानी करेंगे 11 अधिशासी अभियंता

निरीक्षण के बिंदुओं और ऑनलाइन रिपोर्टिंग प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज पर जेडीए की सख्ती, द्रव्यवती नदी के 40 किमी कॉरिडोर की निगरानी करेंगे 11 अधिशासी अभियंता
द्रव्यवती नदी के रख-रखाव और कार्यों को लेकर जेडीए ने टीसीएस की निगरानी बढ़ा दी। मॉनिटरिंग के लिए 11 अधिशासी अभियंताओं की ड्यूटी लगाई गई, नदी के अलग-अलग हिस्सों का निरीक्षण कर ऑनलाइन रिपोर्ट देंगे। करीब 40 किलोमीटर कॉरिडोर में सफाई, स्वच्छ पानी, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के संचालन और रखरखाव की जांच।

जयपुर। द्रव्यवती नदी के रखरखाव और विभिन्न कार्यों को लेकर जेडीए ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) पर निगरानी बढ़ा दी है। कंपनी के कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए जेडीए प्रशासन ने 11 अधिशासी अभियंताओं की ड्यूटी लगाई है। ये अधिकारी नदी के अलग-अलग हिस्सों का निरीक्षण कर रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड करेंगे। अभियंता नदी की साफ-सफाई, स्वच्छ पानी छोड़ने, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के संचालन एवं रखरखाव सहित करीब 40 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर में कंपनी की ओर से किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जांच करेंगे। 12 अगस्त को होने वाले निरीक्षण से पहले मंगलवार को सुबह 11 बजे आमुखीकरण कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें अभियंताओं को निरीक्षण के बिंदुओं और ऑनलाइन रिपोर्टिंग प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।

 

ड्यूटी के तहत प्रखर बाबू गुप्ता रेलवे ब्रिज से गूलर धाम, रीना मीणा गूलर धाम से जीडी गोयनका और कैलाशचंद्र बैरवा आईओसीएल क्षेत्र से रामचंद्रपुरा धाम तक निरीक्षण करेंगे। रूपचंद चौधरी मजार डेम से महादेव नगर पुल, कल्पना सुत्रकार महादेव नगर पुल से आर्मी एरिया और विनीता जाजू आर्मी एरिया से हसनपुरा पुल तक निगरानी करेंगी। वहीं प्रशन्नता आर्य हसनपुरा पुल से सुशीलपुरा पुलिया, राजेश्वरी मीणा सुशीलपुरा से मेट्रो मास पुलिया, कमलेश मंगल मेट्रो मास से रेलवे ब्रिज, हनुमान सहाय मीणा रामचंद्रपुरा बांध से गोनेर पुलिया और हिमांशु गुप्ता गोनेर पुलिया से ढूंढ नदी तक निरीक्षण करेंगे।

 

Read More 12-13 सितम्बर को मोदी की अध्यक्षता में होगी प्रस्तावित बैठक: ब्रिक्स देशों के मंत्री आज से दो दिन जयपुर में करेंगे महामंथन

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान ने खुद को साबित किया अजेय शक्ति, अराघची बोले- अमेरिका के खिलाफ मजबूती से खड़ा रहकर किया आश्चर्यचकित ईरान ने खुद को साबित किया अजेय शक्ति, अराघची बोले- अमेरिका के खिलाफ मजबूती से खड़ा रहकर किया आश्चर्यचकित
विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने दावा किया कि उनके देश ने अमेरिका और उसके सहयोगियों का मजबूती से मुकाबला कर...
राजस्थान औद्योगिक पार्क प्रोत्साहन नीति के मॉडल-ए में निवेशकों ने दिखाई रूचि, 23 आवेदन हुए प्राप्त
छिंदवाड़ा: पायलट की सतर्कता से टला बड़ा विमान हादसा, पूर्व सांसद नकुलनाथ और कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी होने वाले थे सवार
बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर निर्माण कार्य का असर, भिवानी-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा आंशिक रद्द
जंतर-मंतर पर शान से लहराया तिरंगा : देशभक्ति के रंग में रंगा स्मारक, ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत हुआ आयोजन
बदमाशों ने महिला के गले से तोड़ी सोने की चेन, वारदात के बाद आरोपी बाइक से फरार
सीरिया: पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद को मौत की सजा, जानें क्यों मिला मृत्युदंड ?