JEE Advanced 2026 : IIT रूड़की ने जारी किया जेईई एडवांस्ड का एडमिट कार्ड, दोनों पेपर देना अनिवार्य
चप्पल और सैंडल जैसे खुले जूते पहनने की सलाह
आईआईटी रुड़की की ओर से देशभर में 17 मई को दो पारी में जेईई एडवांस का आयोजन। पंजीकृत अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी। इधर परीक्षा में अभ्यर्थियों पर कई बंदिशें लागू।
अजमेर। आईआईटी रुड़की की ओर से देशभर में 17 मई, रविवार को दो पारी में जेईई एडवांस का आयोजन किया जाएगा। पंजीकृत अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। इधर परीक्षा में अभ्यर्थियों पर कई बंदिशें लागू रहेगी। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों में अपने साथ पेन, पेंसिल, पारदर्शी बोतल में पीने का पानी तथा प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र ही ले जा सकेंगे। अधिकारियों के अनुसार पहला पेपर सुबह 9 से 12 बजे तक तथा दूसरा दोपहर ढाई से सायं साढ़े 5 बजे तक होगा। अभ्यर्थियों को दोनों पेपर देना अनिवार्य होगा। उल्लेखनीय है कि देशभर में सीबीटी मोड पर होने वाली इस परीक्षा में जेईई मेन के शीर्ष क्वालिफाई करीब ढाई लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।
चप्पल और सैंडल में आना होगा: अभ्यर्थियों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे परीक्षा में भाग लेने के लिए बड़े बटन वाले कपड़े नहीं पहनें। साथ ही चप्पल और सैंडल जैसे खुले जूते पहनने की सलाह दी गई है।
इन पर भी रोकः परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थी अपने साथ किसी भी प्रकार के इलैक्ट्रानिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, स्मार्ट फोन, कैलकुलेटर, आईपेड, टेब्स, डिजिटल घड़ियों के साथ ही एबेकस, स्लाइड रुल, लॉग -बुक्स, अध्ययन सामग्री, ज्यॉमेट्री बॉक्स, कागज के टुकड़े, पर्स आदि नहीं ले जा सकेंगे। इधर रत्न, ताबीज, धातु से बनी चीजें जैसे रिग्स, ब्रेसलेट, इयरिंग, नोज पिन, पैंडेट आदि पर भी रोक रहेगी। परीक्षा राजस्थान के 10 जिलों में होगी।

Comment List