ट्रेन में 63 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, सांसी गैंग का सदस्य गिरफ्तार

जीआरपी जयपुर की बड़ी सफलता

ट्रेन में 63 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, सांसी गैंग का सदस्य गिरफ्तार
जयपुर जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों में चोरी करने वाले सांसी गैंग के सदस्य सोनू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से ₹63 लाख के सोने-चांदी के आभूषण और ₹2 लाख नकद बरामद किए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सहायता से पुलिस ने आरोपी को हरियाणा के रोहतक से दबोचा।

जयपुर। जीआरपी थाना जयपुर पुलिस ने ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ का फायदा उठाकर चोरी करने वाले हरियाणा की सांसी गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 63 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और 2 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू पुत्र कर्मबीर (52) निवासी महम, जिला रोहतक (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर की सूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर पकड़ा। मामला 4 मई 2026 को दर्ज हुआ था।

चेन्नई निवासी रोशन कुमार ने रिपोर्ट दी कि वह 1 मई को परिवार के साथ ट्रेन संख्या 12969 से जयपुर आ रहे थे। दुर्गापुरा स्टेशन के पास उन्होंने अपना सामान कोच की गैलरी में रखा था। इसी दौरान अज्ञात बदमाश ट्रॉली बैग से ज्वेलरी बॉक्स और नकदी चोरी कर ले गए। बाद में रायपुर पहुंचने पर चोरी का पता चला। जांच के दौरान जीआरपी टीम ने ट्रेन और रेलवे स्टेशन सांगानेर से चौमू पुलिया बस स्टैंड तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में आरोपी चोरी के बाद सांगानेर स्टेशन पर उतरकर ऑटो से चौमू पुलिया और वहां से हरियाणा रोडवेज बस से रोहतक जाते दिखाई दिया। विशेष टीम ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया और चोरी का माल बरामद कर लिया। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित