झुंझुनू वन विभाग की अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जेसीबी मशीन और पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

अवैध खननकर्ताओं में हड़कंप मच गया

झुंझुनू वन विभाग की अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जेसीबी मशीन और पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
उप वन संरक्षक (DCF) झुंझुनू काव्या पी. बी. के निर्देशन में वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी (JCB) मशीन तथा पत्थरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया।

जयपुर। उप वन संरक्षक (DCF) झुंझुनू काव्या पी. बी. के निर्देशन में वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी (JCB) मशीन तथा पत्थरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है।

यह कार्यवाही एसीएफ (ACF) झुंझुनू , मुख्यालय झुंझूनू प्राची चौधरी एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी (RO) खेतड़ी सुनील कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई।

1. गश्त के दौरान खुरंड , नाका चिरानी क्षेत्र में अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन को रंगे हाथों जब्त किया गया।

2. कलोटा वन क्षेत्र से अवैध रूप से पत्थरों का खनन कर परिवहन करते हुए पत्थरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया।

Read More ज्ञान मंथन-2026 : समारोह में विद्यार्थियों की उपलब्धियों का सम्मान, कॅरियर निर्माण और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का दिया संदेश

वन विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से अवैध खननकर्ताओं में हड़कंप मच गया है। उप वन संरक्षक कार्यालय के अनुसार, वन क्षेत्रों में अवैध खनन और अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

Read More टेलीग्राम पर गेम का झांसा : 1.75 लाख की साइबर ठगी, मैसेज लिंक के जरीए जाल में फंसाया

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी, शूटिंग के गोल्ड से मेडल टैली में हुआ इजाफा एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी, शूटिंग के गोल्ड से मेडल टैली में हुआ इजाफा
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। निशानेबाजी में कमलजीत और सुरुचि सिंह ने 10 मीटर...
महापौर चुनाव से पहले कांग्रेस का धरना : अंदर प्रवेश रोकने पर विधायक रफीक खान भड़के, भाजपा नेताओं के प्रवेश पर उठाए सवाल
हम जीतेंगे! नेतन्याहू ने 'नरसंहार के आरोप' को नकारा, संरा से बड़े पैमाने पर बहिर्गमन की नहीं की परवाह
श्रीविजयनगर में कांग्रेस के सुशील मिड्ढा जीते : सुकेत नगरपालिका में भाजपा के जितेन्द्र बने अध्यक्ष, कांग्रेस के उमरदीन को हराया
अल्बर्ट हॉल पर ‘स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वच्छता मित्रों से की आत्मीय बातचीत, नितिन नवीन ने दिलाई शपथ
शहर में आज 100 से ज्यादा इलाकों में रहेगी बिजली बंद, मेंटेनेंस के चलते सुबह 10 से शाम 6 बजे तक रहेगा पावरकट
अलकनंदा बेसिन के ऊपर कई नई ग्लेशियल झीलें बनीं