करणी विहार थाना व डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई : चोरी-नकबजनी गिरोह का पर्दाफाश, दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

चोरी किया गया सामान भी बरामद किया गया

करणी विहार थाना व डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई : चोरी-नकबजनी गिरोह का पर्दाफाश, दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

चोरी-नकबजनी करने वाले गिरोह के दो शातिर आरोपियों, शुभम और नरेन्द्र सैनी गिरफ्तार। कब्जे से सोने-चांदी के गहने, पीतल की प्रतिमाएं और सिक्के बरामद। आरोपियों ने कई वारदातों की स्वीकारोक्ति। पुलिस अन्य साथियों और घटनाओं की गहन जांच कर रही।

जयपुर। पुलिस थाना करणी विहार एवं डीएसटी टीम की संयुक्त कार्रवाई में चोरी और नकबजनी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया गया है।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम हनुमान प्रसाद ने बताया कि परिवादिया हेमलता श्रीवास्तव निवासी वैशालीनगर सिटी, पांच्यावाला सिरसी रोड ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि 1 मार्च 2026 की रात वह अपने बच्चों के साथ दिल्ली गई हुई थीं। इसी दौरान 2 मार्च को रात करीब 2:20 बजे तीन अज्ञात चोर उनके घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी कर ले गए।

घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मोबाइल एप पर देखने पर चोरी का पता चला। सूचना मिलते ही कॉलोनीवासियों के पहुंचने से चोरों में भगदड़ मच गई और भागते समय वे अपना मोबाइल फोन तथा उसके कवर में रखा एचडीएफसी बैंक का डेबिट कार्ड वहीं छोड़ गए।

मामले में प्रकरण संख्या 111/26 धारा 305 (ए) व 331 (4) बीएनएस में दर्ज कर जांच शुरू की गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश गुप्ता के निर्देशन, सहायक पुलिस आयुक्त वैशाली नगर अनिल शर्मा के सुपरविजन तथा थानाधिकारी हवा सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

Read More विलायती बाजार की तेजी का असर : सोना और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी, जानें कितने बढ़ें भाव

टीम ने घटना स्थल और आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए संदिग्धों से पूछताछ की और तकनीकी सहायता से दो आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया।

Read More 2025 बैच के 7 आईएएस से राजस्थान कैडर को मजबूती, मुख्य सचिव ने कराया शासन एजेंडे से परिचय 

गिरफ्तार आरोपी :

Read More क्योंझर की दर्दनाक घटना : आदिवासी युवक अपनी मृत बहन का कंकाल लेकर पहुंचा बैंक, किरोड़ी लाल मीणा ने दी अपनी 1 महीने की सैलरी 

शुभम सैनी (27 वर्ष) निवासी पवनपुरी ईस्ट, बैनाड रोड, मुरलीपुरा, जयपुर
नरेन्द्र सैनी उर्फ नन्दू (29 वर्ष) निवासी संजय नगर डी, चरण नदी, नाड़ी का फाटक, मुरलीपुरा, जयपुर

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पहले भी चोरी और नकबजनी के करीब चार दर्जन मामलों में शामिल रह चुके हैं और पुलिस थाना मुरलीपुरा के हिस्ट्रीशीटर हैं।

बरामद सामान :

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद किया गया, जिसमें
6 चांदी के सिक्के
1 पीतल की चरण पादुका
1 जोड़ी पीतल की शिव-पार्वती प्रतिमा

पूछताछ में आरोपियों ने हरमाडा थाना क्षेत्र में भी चोरी-नकबजनी की वारदात करना स्वीकार किया है। पुलिस अब घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की बरामदगी, अन्य साथी आरोपियों की तलाश और अन्य वारदातों के संबंध में गहन जांच कर रही है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की कार्रवाई की जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल