राजस्थान इंटेलीजेंस और एयरफोर्स की संयुक्त कार्रवाई : एयरफोर्स स्टेशन से जासूसी करने वाला सिविल कर्मी गिरफ्तार, पाक हैंडलर्स को भेजी जा रही थीं गोपनीय सूचनाएं

रुपयों के बदले संवेदनशील सूचनाएं साझा

राजस्थान इंटेलीजेंस और एयरफोर्स की संयुक्त कार्रवाई : एयरफोर्स स्टेशन से जासूसी करने वाला सिविल कर्मी गिरफ्तार, पाक हैंडलर्स को भेजी जा रही थीं गोपनीय सूचनाएं

राजस्थान इंटेलीजेंस ने असम के एयरफोर्स स्टेशन छबुआ से जासूसी के आरोप में एक सिविल कर्मी गिरफ्तार कर देश में सक्रिय एक बड़े जासूसी नेटवर्क का खुलासा किया। आरोपी एयरफोर्स स्टेशन छबुआ डिब्रूगढ़ असम में एमटीएस था और एयरफोर्स स्टेशन से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं सोशल मीडिया के जरिए पाक हैंडलर्स तक पहुंचाता।

जयपुर। राजस्थान इंटेलीजेंस ने असम के एयरफोर्स स्टेशन छबुआ से जासूसी के आरोप में एक सिविल कर्मी सुमित कुमार (36) निवासी लाहुरपार प्रयागराज को गिरफ्तार कर देश में सक्रिय एक बड़े जासूसी नेटवर्क का खुलासा किया है। आरोपी एयरफोर्स स्टेशन छबुआ डिब्रूगढ़ असम में एमटीएस था और एयरफोर्स स्टेशन से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं सोशल मीडिया के जरिए पाक हैंडलर्स तक पहुंचाता था। एडीजी इंटेलीजेंस प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि जनवरी 2026 में गिरफ्तार जैसलमेर के झबराराम से सुमित कुमार का नाम सामने आया जो पाक खुफिया एजेंसियों के संपर्क में था। 

ऐसे हुई कार्रवाई
राजस्थान इंटेलीजेंस की टीम ने एयरफोर्स इंटेलीजेंस नई दिल्ली के साथ कार्रवाई करते आरोपी को छबुआ से डिटेन किया। उसे जयपुर स्थित केंद्रीय पूछताछ केंद्र लाया गया, जहां विभिन्न खुफिया एजेंसियों ने संयुक्त पूछताछ की। इसमें खुलासा हुआ कि आरोपी 2023 से पाक खुफिया एजेंसी के संपर्क में था और रुपयों के बदले संवेदनशील सूचनाएं साझा कर रहा था।

लड़ाकू विमान की सूचना भेजी
आरोपी ने एयरफोर्स स्टेशन छबुआ के साथ-साथ एयरफोर्स स्टेशन नाल बीकानेर सहित अन्य सैन्य ठिकानों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। इनमें लड़ाकू विमानों की लोकेशन, मिसाइल सिस्टम और अधिकारियों-कर्मचारियों से संबंधित गोपनीय जानकारियां शामिल हैं। इसके अलावा आरोपी अपने नाम से जारी मोबाइल नंबरों से पाक हैंडलर्स के लिए सोशल मीडिया अकाउंट बनवाने में भी मदद करता था। इस गंभीर मामले में रविवार को आरोपी को शासकीय गुप्त बात अधिनियम 1923 एवं बीएनएस 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत स्पेशल पुलिस स्टेशनए राजस्थान जयपुर में दर्ज प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

 असर खबर का : फसलों के नुकसान का सर्वे शुरू, खेतों में उतरी टीमें असर खबर का : फसलों के नुकसान का सर्वे शुरू, खेतों में उतरी टीमें
बारिश से फसलों में नुकसान के सम्बंध में दैनिक नवज्योति में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था।
विकलांगता आवेदन पत्रों में फजीर्वाड़ा : मचा हड़कम्प, सभी ऑफलाईन प्रक्रिया की बंद
ईरान के समर्थन में कश्मीरियों की मानवीय पहल: राहत के लिए बड़े पैमाने पर दान-अभियान शुरू, ईरानी दूतावास से आभार व्यक्त किया
कोलकाता-मदार साप्ताहिक रेलसेवा का अस्थाई ठहराव, जानें समयसारणी
‘धुरंधर : द रिवेंज’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका : चार दिनों में की 750 करोड़ रुपए की कमाई, ‘पठान’ और ‘RRR’ के तोड़े रिकॉर्ड 
बाबूलाल कटारा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका : जमानत याचिका खारिज, राज्य सरकार कर रही थी जमानत का विरोध
लाल किला विस्फोट मामला: एनआईए ने की कश्मीर में कई जगहों पर छापेमारी, कई डॉक्टरों सहित 11 लोग गिरफ्तार