पत्रकार सम्मान समारोह : सत्य, साहस व संवेदना के साथ राष्ट्र सेवा करें पत्रकार, देवनानी ने कहा- आज सबसे सच्चा होने की आवश्यकता

आज आवश्यकता केवल सबसे तेज होने की नहीं, बल्कि सबसे सच्चा होने की

पत्रकार सम्मान समारोह : सत्य, साहस व संवेदना के साथ राष्ट्र सेवा करें पत्रकार, देवनानी ने कहा- आज सबसे सच्चा होने की आवश्यकता

डॉ. वासुदेव देवनानी ने देवर्षि नारद जयंती समारोह में पत्रकारों से सत्य, साहस और संवेदना के साथ राष्ट्र सेवा का आह्वान। देवर्षि नारद आदर्श पत्रकार के प्रतीक। देवनानी ने मीडिया से तेज नहीं, बल्कि सच्ची और जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर।

जयपुर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. वासुदेव देवनानी ने विश्व संवाद केंद्र द्वारा पाथेय भवन में आयोजित देवर्षि नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देवर्षि नारद भारतीय परंपरा के प्रथम आदर्श पत्रकार हैं, जिनका जीवन लोक-मंगल, सत्य और संवाद की श्रेष्ठ परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने पत्रकारों से आव्हान किया कि वे सत्य, साहस संवेदना के साथ राष्ट्र सेवा करें। डॉ. देवनानी ने कहा कि नारद केवल एक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि एक सिद्धांत है। जो समाज में ज्ञान का संचार करे और सूचना को सार्थक दिशा दे, वही सच्चे अर्थों में नारद है। उन्होंने कहा कि नारद जी ने सदैव निर्भीक होकर सत्य को स्थापित किया। आज की पत्रकारिता के लिए एक प्रेरणा है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. वासुदेव देवनानी ने वर्तमान समय में सूचना के तीव्र प्रवाह का उल्लेख करते हुए कहा कि आज आवश्यकता केवल सबसे तेज होने की नहीं, बल्कि सबसे सच्चा होने की है। एक गलत सूचना समाज के विश्वास को तोड़ सकती है और विश्वास लोक तंत्र की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने मीडिया से अपेक्षा व्यक्त की कि वह सकारात्मक, समाधान प्रधान और राष्ट्रहित में कार्य करने वाली पत्रकारिता को बढ़ावा दें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के दिए निर्देश डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के दिए निर्देश
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर में विभिन्न विभागों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों को समय सीमा में पूरा...
पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा: अमीरात की सफल यात्रा के बाद नीदरलैंड रवाना हुए मोदी, बोले-यूएई के संक्षिप्त लेकिन अत्यंत परिणामोन्मुखी दौरे का समापन
अजमेर पुलिस ने 50 लाख के 215 खोए और चोरी हुए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, चेहरों पर लौटी मुस्कान
ऊर्जा बचत के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा कदम : ईवी कार से पहुंचे सचिवालय कपिल मिश्रा, वर्क फ्रॉम होम पर दिया जोर
आरजी कर मामला: पूर्व पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल समेत तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों पर चली शुभेंदु अधिकारी की तलवार, इन लोगों की बढ़ सकती है मुश्किलें
तेल बचत और व्यापारी हितों के संकल्पों के साथ बीयूवीएम का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू, 28 जून को ‘व्यापारी दिवस’ घोषित करने की मांग
​'राष्ट्र प्रथम' के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री के आह्वान को राजस्थान चैंबर का पूर्ण समर्थन, ​ 'आत्मनिर्भर भारत' को मजबूती देगा प्रदेश का व्यापार जगत