जूली-गहलोत ने की सिलिकोसिस पीड़ितों से मुलाकात : पीड़ितों की सुनी समस्याएं, कहा- गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को सरकार से नहीं मिल रही पर्याप्त सहायता
बड़ी संख्या में लोग इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे
जूली और गहलोत ने रुदावल के खेड़ा ठाकुर गांव में सिलिकोसिस पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने कहा—बड़ी संख्या में मरीज परेशान हैं, पर सरकारी मदद नाकाफी है। महिलाओं ने पालनहार योजना का लाभ महीनों से नहीं मिलने की शिकायत की।
जयपुर। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भरतपुर जिले के रुदावल क्षेत्र के खेड़ा ठाकुर गांव का दौरा कर सिलिकोसिस पीड़ितों से मुलाकात की। गहलोत और जूली ने पीड़ितों की समस्याएं सुनते हुए कहा कि बड़ी संख्या में लोग इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से उन्हें पर्याप्त सहायता नहीं मिल रहीं हैं।
दौरे के दौरान महिलाओं ने पालनहार योजना का लाभ महीनों से नहीं मिलने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय सिलिकोसिस पीड़ितों के लिए ठोस कदम उठाए थे, जिसमें 35 हजार मरीजों को 911 करोड़ रुपये की सहायता दी थी।
Tags: gehlot
Related Posts
Post Comment
Latest News
27 Jun 2026 19:01:50
दिल्ली भाजपा ने संगठन को मजबूती देने के लिए 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कुछ नए मंडल अध्यक्षों की...

Comment List