काबुली चना 200 से 300 रुपये तक महंगा, चौला मोगर में 100 से 200 रुपये की बढ़ोतरी, अन्य दाल-अनाज के भाव स्थिर
चावला मोगर के भावों में जोरदार उछाल
जयपुर। राजधानी की प्रमुख थोक मंडी कुकरखेड़ा (राजधानी मंडी) में सोमवार को दाल एवं अनाज के थोक बाजार में काबुली चना और चावला मोगर के भावों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। थोक व्यापारी मधुसूदन गर्ग ने बताया कि काबुली चना की विभिन्न किस्मों में 200 से 300 रुपये प्रति क्विंटल तक की भारी बढ़ोतरी हुई है, जबकि चौला मोगर में 100 से 200 रुपये की बढ़त देखने को मिली। बाकी अधिकांश दालों, उड़द, अरहर, मटर, राजमा, मूंग, मसूर और अन्य जिंसों के भाव पूर्ववत बने रहे।
कूकर खेड़ा मंडी के अनुसार बाजार की स्थिति इस प्रकार रही
काबुली चना 94 से 134 रुपए किलो के आसपास पहुंच गए। चौला मोगर में 92 से 130 रुपये किलो के स्तर पर आ गया। उड़द मोगर, काली दाल, उड़द साबुत, मटर, राजमा, चीवड़ा, मुरमुरा, मूंग मोगर, हरी दाल, चना दाल, मूंग, चना मोसमी, मल्का, मसूर दाल, काला मसूर, मोठ, मक्का पोहा आदि की दरें लगभग स्थिर रहीं। कुछ जिंसों पर जीएसटी अतिरिक्त लागू है तथा 0.5 प्रतिशत यूजर चार्ज अलग से लगेगा। पवन अग्रवाल का कहना है कि मांग बढ़ने तथा आपूर्ति में कमी के चलते काबुली चना और चावल मोगर के भावों में यह तेजी आई है। कुकरखेड़ा मंडी में आज कारोबार सामान्य रहा, लेकिन इन दो जिंसों की मांग अपेक्षाकृत अधिक रही। बाकी दाल-अनाज के भावों में कोई विशेष बदलाव नहीं आया। आने वाले दिनों में मांग-आपूर्ति की स्थिति पर नजर रखना जरूरी होगा। किसान, व्यापारी और उपभोक्ता आज के इन अपडेटेड भावों को ध्यान में रखकर ही सौदे करें।

Comment List