हवामहल पर महिला पर्यटकों से अभद्रता, कालीका पेट्रोलिंग यूनिट ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मोबाइल से पर्यटकों की तस्वीरें डिलीट करवाईं

हवामहल पर महिला पर्यटकों से अभद्रता, कालीका पेट्रोलिंग यूनिट ने आरोपी को किया गिरफ्तार
हवामहल के सामने विदेशी महिला पर्यटकों और बालिकाओं की बिना अनुमति फोटो खींचने तथा उनके पास से गुजरने पर अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में कालीका पेट्रोलिंग यूनिट ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करवाया।

जयपुर। हवामहल के सामने विदेशी महिला पर्यटकों और बालिकाओं की बिना अनुमति फोटो खींचने तथा उनके पास से गुजरने पर अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में कालीका पेट्रोलिंग यूनिट ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करवाया है। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल से पर्यटकों की तस्वीरें डिलीट करवाईं। पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रदीप मोहन शर्मा के निर्देशन में महिलाओं और बालिकाओं के साथ छेड़छाड़, छींटाकशी और अशोभनीय हरकतों की रोकथाम के लिए कालीका पेट्रोलिंग यूनिट की टीमें सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी रख रही हैं।

पर्यटक सीजन को देखते हुए पर्यटन स्थलों के आसपास विशेष गश्त भी की जा रही है। पुलिस उपायुक्त अनुष्ठा कालिया के सुपरविजन में कालीका पेट्रोलिंग यूनिट की टीम ने 13 अक्टूबर को माणक चौक थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एक व्यक्ति को देशी-विदेशी महिला पर्यटकों की बिना अनुमति तस्वीरें खींचते और उनके प्रति अशोभनीय टिप्पणी करते हुए पाया। टीम ने व्यक्ति से पूछताछ कर उसका मोबाइल चेक किया तो उसमें महिला पर्यटकों और बालिकाओं की कई तस्वीरें मिलीं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल से पर्यटकों की तस्वीरें डिलीट करवाईं और आरोपी फिरोज खान (40), निवासी अहमदाबाद, गुजरात, हाल निवासी जयपुर को माणक चौक थाना पुलिस के हवाले कर गिरफ्तार करवाया। 24 घंटे सक्रिय निर्भया हेल्पलाइन पुलिस ने आमजन से महिलाओं और बालिकाओं की गरिमा, निजता एवं सुरक्षा का सम्मान करने की अपील की है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी के 25 साल के जनसेवा कार्यकाल की दिल्ली कैबिनेट ने की सराहना, सीएम रेखा ने कहा- केंद्र की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचा पीएम मोदी के 25 साल के जनसेवा कार्यकाल की दिल्ली कैबिनेट ने की सराहना, सीएम रेखा ने कहा- केंद्र की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचा
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा के लिए केंद्र सरकार का आभार...
अमेरिकी वित्त विभाग का बड़ा फैसला, बैंक ऑफ़ अमेरिका पर लगाया 1.21 अरब डॉलर का जुर्माना
कभी सरपंचों के हाथ में थी प्रधान और जिला प्रमुख की चाबी, 1995 में बदला चुनाव का पूरा गणित
विधानसभा से गांव की चौपाल तक: पंचायत चुनाव में उतरे सियासत के दिग्गज, जिला परिषद की सीटों पर बढ़ा मुकाबले का रोमांच
नवरात्र में मोती डूंगरी गणेश मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, नई-नई गाड़ियों में सवार होकर पहुंच रहे श्रद्धालु
नवरात्रि के चौ​थे दिन गुस्से से लाल हुआ बाजार: सेंसेक्स 252 अंक फिसला, इन स्टॉक्स में दिखा एक्शन
जंतर-मंतर विवाद: सीजेपी के दो नेता 5 दिन की न्यायिक हिरासत में, तीसरे को मिली जमानत, जानें दिल्ली पहुंचते ही दीपके ने क्या कहा?