कृत्तिका नक्षत्र और परिघ योग के शुभ संयोग में 24 नवंबर को मनेगी कार्तिक पूर्णिमा व देव दिवाली

तीनों तिथियों को अति पुष्करिणी कहा गया

कृत्तिका नक्षत्र और परिघ योग के शुभ संयोग में 24 नवंबर को मनेगी कार्तिक पूर्णिमा व देव दिवाली
कार्तिक पूर्णिमाा स्नान के बाद भगवान सत्यनारायण की कथा सुनने, गीता पाठ, विष्णु सहस्रनाम का पाठ और ओम नमो भगवते वासुदेवाय.. मंत्र का जाप करने की परंपरा है।इन तीनों तिथियों को अति पुष्करिणी कहा गया है।

जयपुर। कार्तिक मास की पूर्णिमा को सनातन धर्म में अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। 24 नवंबर, मंगलवार को कृत्तिका नक्षत्र और परिघ योग के शुभ संयोग में कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस अवसर पर श्रद्धालु गलताजी में आस्था की डुबकी लगाएंगे। स्नान के बाद भगवान विष्णु की पूजा, सत्यनारायण व्रत कथा, दीपदान और दान-पुण्य का विधान है। छोटीकाशी में देवताओं की दीपावली के रूप में प्रसिद्ध देव दीपावली महोत्सव मनाया जाएगा। कार्तिक पूर्णिमाा स्नान के बाद भगवान सत्यनारायण की कथा सुनने, गीता पाठ, विष्णु सहस्रनाम का पाठ और ओम नमो भगवते वासुदेवाय.. मंत्र का जाप करने की परंपरा है। श्रद्धालु भगवान विष्णु से सुख-समृद्धि और जीवन में शांति की कामना करेंगे।

दीपदान से यज्ञ के बराबर मिलता है पुण्य, क्षय होते पाप ज्योतिषाचार्य डॉ. महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। मान्यता है कि इस दिन गंगास्नान से पापों का क्षय होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस तिथि को भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार से भी जोड़ कर देखा जाता है। भगवान केशव के समीप अखंड दीप जलाने से दिव्य कांति, धन, यश और कीर्ति की प्राप्ति होती है। गंगा स्नान के बाद दीपदान करना 10 यज्ञों के बराबर पुण्यदायी माना गया है। इस दिन अन्न, धन, वस्त्र और घी का दान करने से कई गुना फल प्राप्त होता है। तीन तिथियों में स्नान अत्यंत पुण्यदायी: डॉ. मिश्रा के अनुसार कार्तिक मास की त्रयोदशी, चतुर्दशी और पूर्णिमा को अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। इन तीनों तिथियों को अति पुष्करिणी कहा गया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गाड़ी मालिकों के लिए बड़ी खबर! नई BS-6 निजी गाड़ियों को अब 3 साल तक PUC से राहत, सरकार ने बदले प्रदूषण जांच के नियम गाड़ी मालिकों के लिए बड़ी खबर! नई BS-6 निजी गाड़ियों को अब 3 साल तक PUC से राहत, सरकार ने बदले प्रदूषण जांच के नियम
केंद्र सरकार ने वाहनों के प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) की वैधता के नए नियम अधिसूचित किए हैं। इसके तहत छह...
चीन, अमेरिका और रूस के बीच सकारात्मक संबंध विकल्प नहीं, बल्कि जरूरत: शी जिनपिंग
कृत्तिका नक्षत्र और परिघ योग के शुभ संयोग में 24 नवंबर को मनेगी कार्तिक पूर्णिमा व देव दिवाली
शेयर बाजारों में लौटी तेजी, सेंसेक्स 990 अंक चढ़कर 11 महीने के उच्चतम स्तर पर
यूक्रेन पर फिर बरपा रूस कर कहर, हवाई हमले में 4 लोगों की मौत; 13 अन्य घायल
यूएई जाने से पहले पर्याप्त चिकित्सा बीमा जरूर करवाएं, अचानक बीमारी या मेडिकल इमरजेंसी में भारी खर्च से बचाएगा बीमा 
कमजोर सर्दी से गुड़ बाजार में सुस्ती, पिछले साल से 1,000 रुपए महंगा होने पर भी ग्राहकी ठंडी