करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में कश्मीर पुलिस ने जारी किया ह्यू एण्ड क्राई नोटिस, आरोपी फरार

सुनियोजित तरीके से वित्तीय अनियमितताओं को अंजाम दिया

करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में कश्मीर पुलिस ने जारी किया ह्यू एण्ड क्राई नोटिस, आरोपी फरार

आपराधिक साजिश के तहत गंभीर आरोप दर्ज हैं। जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी ने सुनियोजित तरीके से वित्तीय अनियमितताओं को अंजाम दिया है।

जयपुर। जम्मू-कश्मीर पुलिस के आर्थिक अपराध थाना ने धोखाधड़ी के एक बड़े मामले में वांछित अपराधी जयपुर के झोटवाड़ा निवासी अनिल कुमार माहेश्वरी के खिलाफ ह्यू एंड क्राई नोटिस जारी किया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर है और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है। क्राइम ब्रांच कश्मीर के अनुसार, आरोपी अनिल कुमार माहेश्वरी पुत्र गणपतलाल मूल रूप से जयपुर के झोटवाड़ा इलाके का निवासी है। इसके खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के तहत गंभीर आरोप दर्ज हैं। जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी ने सुनियोजित तरीके से वित्तीय अनियमितताओं को अंजाम दिया है।

हुलिया जारी कर तलाश जारी: पुलिस के जारी विवरण के अनुसार आरोपी अश्योर्ड एग्रो फूड इंडस्ट्रीज उत्तराखंड में रीजनल सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत रहा है। पुलिस को अंदेशा है कि उसने अपने पद का दुरुपयोग कर कई लोगों को आर्थिक चपत लगाई है। आरोपी का कद लगभग 5 फीट 5 इंच है और उसके बाल काले हैं। वर्तमान में वह अपने जयपुर स्थित आवास सत्या नगर से भी गायब बताया जा रहा है।

Tags: case

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना