जयपुर में 15 नवंबर को सजेगी कथक की महफिल, ताल-2026 में कलाकार बिखेरेंगे नृत्य के रंग
6 से 50 वर्ष के कलाकार देंगे प्रस्तुति
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कथक डांस एंड म्यूजिक का ताल-2026 कार्यक्रम 15 नवंबर को शाम 5:30 बजे महाराणा प्रताप सभागार में होगा। नृत्य गुरु डॉ. स्वाति अग्रवाल के निर्देशन में छह से पचास वर्ष तक के साधनारत कलाकार कथक के विविध रंग बिखेरेंगे।
जयपुर। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कथक डांस एंड म्यूजिक का ताल-2026 कार्यक्रम 15 नवंबर को शाम 5:30 बजे महाराणा प्रताप सभागार में होगा। नृत्य गुरु डॉ. स्वाति अग्रवाल के निर्देशन में छह से पचास वर्ष तक के साधनारत कलाकार कथक के विविध रंग बिखेरेंगे। समारोह में डॉ. स्वाति की 'बैयां न मरोरो कृष्ण मुरारी' ठुमरी पर एकल प्रस्तुति विशेष आकर्षण रहेगी।
शिव वंदना, ताल अष्टमंगल में शुद्ध कथक, तीनताल, राजस्थानी लोकनृत्य और देवी वंदना के साथ नाट्यशास्त्र के करण, आंगिक अभिनय और चतुरंग की प्रस्तुतियां भी होंगी। गायिका प्रो. सुमन यादव, कथक गुरु डॉ. ज्योति भारती गोस्वामी और लोक कला मर्मज्ञ विनोद जोशी उपस्थित रहेंगे। संचालन प्रणय भारद्वाज करेंगे। समापन पर प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
Related Posts
Post Comment
Latest News
12 Nov 2026 18:18:02
राजधानी की हवा गुरुवार को भी लोगों की सांसों पर भारी रही। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के गुरुवार शाम...

Comment List