केकड़ी एसडीओ सुरेश कुमार को सरवाड़ एसडीओ का अतिरिक्त प्रभार, प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव

दोनों उपखंडों के प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी निभाएंगे

केकड़ी एसडीओ सुरेश कुमार को सरवाड़ एसडीओ का अतिरिक्त प्रभार, प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव
राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत केकड़ी एसडीओ सुरेश कुमार को सरवाड़ एसडीओ का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा। कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार, वे दोनों उपखंडों की जिम्मेदारी संभालेंगे। व्यवस्था नियमित नियुक्ति या अगले आदेश तक लागू।

जयपुर। राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत केकड़ी उपखंड अधिकारी (एसडीओ) एवं उपखंड मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार (आरएएस) को सरवाड़ उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट के रिक्त पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सुरेश कुमार अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ सरवाड़ एसडीओ एवं उपखंड मजिस्ट्रेट पद का कार्य भी संभालेंगे। यह व्यवस्था सरवाड़ में नियमित नियुक्ति होने अथवा आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी। विभागीय आदेश के बाद सुरेश कुमार केकड़ी और सरवाड़ दोनों उपखंडों के प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी निभाएंगे। राज्य सरकार ने प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन एवं आमजन को निर्बाध सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है।

 

Read More सड़कों पर मोबाइल उपयोग का खौफनाक सच, हादसों में 25 घर उजड़े और 52 लोग हुए लहूलुहान

 

 

Read More जयपुर पुलिस आयुक्त ने सीएलजी सदस्यों संग की बैठक, नशा व साइबर अपराध रोकने पर जोर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्तर कोरिया का बड़ा ऐलान, परमाणु हथियारों को लगातार मजबूत करेगा किम शासन उत्तर कोरिया का बड़ा ऐलान, परमाणु हथियारों को लगातार मजबूत करेगा किम शासन
उत्तर कोरिया ने अपने परमाणु हथियारों को और अधिक आधुनिक बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई है। किम जोंग उन की बहन...
सीटी रवि का बड़ा बयान, बोले- सिद्दारमैया का चुनावी राजनीति से हटना कांग्रेस की हारी हुई मानसिकता का प्रमाण, 2028 में भाजपा की सत्ता में वापसी तय
दिन-दहाड़े सूने मकान से सोने-चांदी के जेवर और 30 हजार नकद चोरी, चोरों की तलाश जारी
गुरु पूर्णिमा महोत्सव में राम नाम संकीर्तन से गुंजायमान हुआ हाथोज धाम, नृसिंह लीला की भव्य शोभायात्रा ने किया नगर भ्रमण
पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की शिष्टाचार भेंट, जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा
राजस्थान नदी बेसिन प्राधिकरण की बैठक आयोजित, एकीकृत जल प्रबंधन से राजस्थान में जल सुरक्षा और कृषि समृद्धि को मिलेगी नई दिशा
एसएमएस अस्पताल आईपीडी टावर : निर्माण पूरा होने के बाद ही होगा संचालन, 7 दिन में हैंडओवर की तैयारी