तीन दिन में मिला अपहृत बालक : पुलिस की त्वरित कार्रवाई, परिजनों ने पुलिस प्रशासन का जताया आभार

बालक के साथ कोई अप्रिय घटना नहीं

तीन दिन में मिला अपहृत बालक : पुलिस की त्वरित कार्रवाई, परिजनों ने पुलिस प्रशासन का जताया आभार

लापता हुए नाबालिग बालक को पुलिस ने महज तीन दिन में सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से जहां परिजनों ने राहत की सांस ली, वहीं पुलिस टीम की सक्रियता की सराहना की जा रही है।

जयपुर। जामडोली थाना क्षेत्र से लापता हुए नाबालिग बालक को पुलिस ने महज तीन दिन में सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से जहां परिजनों ने राहत की सांस ली, वहीं पुलिस टीम की सक्रियता की सराहना की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 अप्रैल 2026 को जामडोली क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय विक्रांत बुनकर के लापता होने की सूचना पुलिस को मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त पूर्व रंजिता शर्मा के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित सार्वजनिक स्थलों पर तलाश की और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। लगातार प्रयासों के बाद 12 अप्रैल को ट्रांसपोर्ट नगर पुलिया, दिल्ली बाईपास रोड से बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया। जांच में सामने आया कि बालक के साथ कोई अप्रिय घटना नहीं हुई थी और वह स्वयं घर से बिना बताए चला गया था। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर बालक को उसके परिजनों को सौंप दिया। बालक के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार मामला : 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, सुबोध अग्रवाल 2 दिन के पुलिस रिमांड पर जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार मामला : 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, सुबोध अग्रवाल 2 दिन के पुलिस रिमांड पर
एसीबी ने जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार मामले में जांच पूरी कर 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश। सभी आरोपी न्यायिक...
21 अप्रैल को राष्ट्र को समर्पित होगी पचपदरा रिफाइनरी, राजस्थान बनेगा ऊर्जा क्षेत्र का नया केंद्र
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अम्बेडकर जयंती पर शुभकामनाएं, कहा- बाबा साहेब महान समाज सुधारक, शिक्षाविद् और मानवाधिकारों के सशक्त प्रहरी थे
शांति की कोशिश नाकाम : डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी घोषण ; हॉर्मुज़ ज़लड़मरूमध्य की नाकेबंदी के बाद तेल की कीमतों में आठ प्रतिशत की वृद्धि, ब्रेंट क्रूड 102 डॉलर प्रति बैरल के पार
अंबेडकर जयंती पर कल कांग्रेस सभी जिलों में करेगी कार्यक्रम, सभी जिलों में सर्कुलर जारी
सीएम रेखा गुप्ता का दावा : दिल्ली में एलपीजी आपूर्ति पूरी तरह नियंत्रण में ; घबराहट में न आएं दिल्लीवासी, सिलेंडर की समय पर करेंगे होम डिलीवरी
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित : निर्धारित तिथियों पर देरी और बदले रूट से संचालन, जानें