कोटा मेडिकल कॉलेज में किडनी फेल, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर उठाए सवाल
महिलाएं आज डायलिसिस के सहारे जिंदगी की सांसें गिन रही
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ऑपरेशन के बाद पांच प्रसूताओं के किडनी फेल होने और पांच महिलाओं की मौत के मामले में भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा कि ये महिलाएं आज डायलिसिस के सहारे जिंदगी की सांसें गिन रही हैं, लेकिन परिजनों को आगे के इलाज की कोई जानकारी नहीं दी जा रही। 16 जुलाई को प्रशासन ने निःशुल्क इलाज और किडनी ट्रांसप्लांट का भरोसा दिया था, पर कैडेवर सूची में पंजीकरण दो महीने बाद 15 सितंबर को हुआ। जांच कमेटियों ने निलंबित तीनों डॉक्टरों को क्लीन चिट देकर बहाल कर दिया। गहलोत ने सवाल किया कि अगर व्यक्तिगत लापरवाही नहीं थी तो मौतों और किडनी फेल का जिम्मेदार कौन? पीड़ित परिवार रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार इससे बच रही है। उन्होंने जल्द ट्रांसप्लांट, पूरा मुआवजा और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।

Comment List